W3Schools
Advertisement

Karwa Chauth 2026: भाग्यश्री की ये साड़ियां करवा चौथ में आपको देंगी खूबसूरत और सादगी भरा लुक

आइए जानते हैं कि इस करवा चौथ आप भाग्यश्री के किन लुक्स से प्रेरणा लेकर सादगी में भी हुस्न का जलवा बिखेर सकती हैं।
02:52 PM Sep 23, 2026 IST | Anjali Dahiya
आइए जानते हैं कि इस करवा चौथ आप भाग्यश्री के किन लुक्स से प्रेरणा लेकर सादगी में भी हुस्न का जलवा बिखेर सकती हैं।
karwa chauth 2026  भाग्यश्री की ये साड़ियां करवा चौथ में आपको देंगी खूबसूरत और सादगी भरा लुक
Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन स्त्री के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर महिला सबसे अलग, सुंदर और आकर्षक दिखने की चाहत रखती है। अगर आप भारी-भरकम और भारी ज़री वाले लहंगों या साड़ियों से हटकर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो रॉयल, एलिगेंट और पहनने में बेहद आरामदायक हो, तो बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री का साड़ी कलेक्शन आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है।

Advertisement

भाग्यश्री अपने एवरग्रीन लुक्स और ग्रेसफुल साड़ी सिलेक्शन के लिए जानी जाती हैं। आइए जानते हैं कि इस करवा चौथ आप भाग्यश्री के किन लुक्स से प्रेरणा लेकर सादगी में भी हुस्न का जलवा बिखेर सकती हैं।

Advertisement

Classic Red Kanjeevaram

Karwa Chauth 2026
Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)

करवा चौथ पर लाल रंग का अपना एक अलग ही महत्व है। भाग्यश्री अक्सर पारंपरिक कांजीवरम या सिल्क साड़ियों में नजर आती हैं। लाल या मैरून रंग की ज़री बॉर्डर वाली कांजीवरम साड़ी चुनें। इसके साथ हैवी टेम्पल ज्वेलरी, बालों में गज़रा और माथे पर लाल बिंदी लगाकर अपना पारंपरिक लुक पूरा करें।

Advertisement

Pastel Chanderi & Organza

Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)
Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)

अगर आपको चटख रंगों के बजाय हल्के और सोबर शेड्स पसंद हैं, तो पेस्टल पिंक, पीच या मिंट ग्रीन रंग की चंदेरी या ऑर्गेंजा साड़ी चुनें। फ्लोरल प्रिंट्स या हल्की एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी के साथ कंट्रास्ट ब्लाउज पेयर करें। पर्ल (मोती) की ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप इस लुक में चार चांद लगा देगा।

Chiffon

Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)
Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)

चाँद की रोशनी में चमकने के लिए शिफॉन या जॉर्जेट की हल्की साड़ी एक बेहतरीन विकल्प है। भाग्यश्री का यह लुक न केवल रॉयल दिखता है, बल्कि पूजा और अर्घ्य देने के दौरान संभालने में भी बेहद आसान रहता है। सॉलिड कलर की शिफॉन साड़ी जिसके बॉर्डर पर हल्का काम हो, उसके साथ एम्बेलिश्ड या सीक्वेंस ब्लाउज पहनें। इयररिंग्स में झुमके या चांदबाली का चुनाव करें।

Traditional Banarasi Silk

Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)
Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)

करवा चौथ की शाम के लिए बनारसी साड़ी से बेहतर और क्या हो सकता है? भाग्यश्री का बनारसी साड़ी स्टाइल हमेशा एक रॉयल क्वीन वाला अहसास देता है। गहरे पीले, रॉयल ब्लू या रानी पिंक रंग की बनारसी साड़ी पहनें। इसके साथ पारंपरिक चोकर सेट और क्लासिक लो-बन हेयरस्टाइल अपनाएं।

Also Read: Karwa Chauth Saree Ideas: करवा चौथ पर पाना है अट्रैक्टिव और एलिगेंट लुक, ट्राई करें साड़ी के ये लेटेस्ट डिज़ाइन

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×