India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Keral Trip: अगर आप भी हैं Nature Lover, तो जरूर जाएं केरल की इन 5 जगहों पर

03:28 PM Feb 01, 2024 IST
Advertisement

Keral Trip: क्या आप भी अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ trip plan कर रहे हैं, तो आप इस बार केरल का trip plan कर सकते हैं। केरल बेहद खूहसूरत जगह है। केरल की सैर करने जा रहे हैं तो इन 5 खूबसूरत जगहों को जरूर देखें। यकीनन ये जगहें आपको अपना दीवाना बना देंगी। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

Highlights

केरल घूमने की जगहें

केरल के सुंदर पहाड़, हरियाली भरी घाटियां, नीले पानी वाली झीलें और लहराते हुए समुद्र तट लोगों को बार-बार अपनी तरफ खींचते हैं। अगर आप भी केरल की सैर करने जा रहे हैं, तो कुछ ऐसी ही 5 बेहद खूबसूरत जगह हैं। ये जगह nature lovers के लिए एकदम perfect places है। तो अपनी trip को खास बनाने के लिए इन 5 खूहसूरत जगहों पर जरूर जाएं।

अलेप्पी (Alappuzha)

केरल के सबसे खूबसूरत समुद्र तटों में से एक अलेप्पी है। यहां की लहरों भरी रेत और नीले पानी वाला समुद्र तट किसी को भी आकर्षित करने के लिए काफी है। अलेप्पी आने वाले पर्यटक घंटो तक बिना किसी थकान के समुद्र किनारे बैठकर लहरों का आनंद ले सकते हैं। अलेप्पी की खास बात यह है कि यहा का Sunset और Sunrise  बेहत सुंदर होता है। यह अनुभव इतना यादगार होता है कि मन को शांति सी मिल जाती है।

मुन्नार (Munnar)

केरल में स्थित मुन्नार एक बड़ा Wildlife sanctuaries है। यहां आप बाघ, हाथी, गैंडे जैसे कई जंगली जानवर देख सकते हैं। इसके अलावा यहां हरे-भरे वृक्षों की छाया में कई प्रकार के पक्षी और रेंगने वाले जीव भी मौजूद हैं। चारों और हरियाली और जंगली जीवों की आवाजें सुनाई देती हैं। यहां घंटो टहलना और जंगल के रहस्यों को समझने की कोशिश करना कितना रोमांचक लगता है।

कोवलम (Kovalam)

कोवलम अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां कई पहाड़ी झरने हैं. जो दर्शकों को अपनी ओर खींच लेते हैं। यह उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट हैं, जिन्हें पहाड़ों से प्यार है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से गिरता पानी, हरे-भरे वृक्षों के बीच से बहती झीलें और हवा में मंडराता धुंधलका, ये सब मिलकर कोवलम को किसी स्वर्ग से कम नहीं बना देते हैं। यहां की सबसे बड़ी विशेषता ये ऊंचे और तेज प्रवाह वाले झरने हैं। इन झरनों के सामने खड़े होकर आपको एहसास होगा, जैसे प्रकृति नृत्य कर रही है।

वागामोन (Vagamon)

अगर आप केरल आए हैं, तो वागामेन जरूर जाएं। वागामोन क्षेत्र अपने सुंदर चाय बागानों के लिए famous है। यहां की हरियाली भरी पहाड़ियों पर जितनी दूर नजर जाए चाय के झुके हुए पौधे नजर आते हैं। वहा की खुशबू और ताजगी भरी हवा इन चाय बागानों में टहलने का अनुभव और भी यादगार बना देती है। वागामोन की सैर करना बेहद शांतिदायक अनुभव होता है। चारों ओर हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है और मन एकदम ताजा महसूस होने लगता है।

कोट्टायम (Kottayam)

कोट्टायम शहर में बहुत सारे ऐतिहासिक स्थल हैं, जो आपको अतीत के बारे में बताता है। यहां कई 100-200 साल पुराने चर्च और मंदिर हैं। इन इमारतों की वास्तुकला और नक्काशीदार दीवारें बहुत ही खूबसूरत हैं। कोट्टयम की सड़कों पर घूमते हुए महसूस होता है, जैसे हम समय की यात्रा पर निकल पड़े हैं। प्राचीन काल से आज के आधुनिक युग तक की झलक यहां के स्थानों में दिखाई देती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article