Kitchen Tips for Soft Rotis: रोटियां बनेंगी सॉफ्ट और फूली-फूली; नोट कर लें ये 5 Easy कुकिंग Hacks
रुई जैसी सॉफ्ट रोटियां बनाने के सीक्रेट टिप्स (Kitchen Tips for Soft Rotis)
1. सही तरीके से आटा गूंथें

रोटी का आटा हमेशा ताजा होना चाहिए। इसे गूंधते समय पानी थोड़ा-थोड़ा करके डालें ताकि आटा न तो बहुत ज्यादा टाइट हो और न ही बहुत ज्यादा गीला। आप चाहें तो आटा गूंधते समय उसमें थोड़ा सा दूध, दही या एक चम्मच तेल भी मिला सकते हैं। इससे रोटियां बहुत सॉफ्ट बनती हैं।
2. आटा गूंथने के बाद कुछ देर ढककर रख दें
आटा गूंथने के तुरंत बाद रोटी न बनाएं। इसे करीब 20 से 30 मिनट के लिए किसी कपड़े या बर्तन से ढककर छोड़ दें। ऐसा करने से आटा अच्छी तरह फूल जाता है और उसके अंदर की नमी बनी रहती है। इस आटे से बनी रोटियां बहुत फूली-फूली और मुलायम बनती हैं।
3. रोटियों को मीडियम आंच पर सेंकें

रोटी बनाने के लिए तवे को पहले अच्छे से गर्म कर लें और फिर आंच को मीडियम रखें। अगर आंच बहुत तेज होगी तो रोटी ऊपर से जल जाएगी और अंदर से कच्ची रह जाएगी। अगर आंच बहुत धीमी होगी तो रोटी को पकने में ज्यादा समय लगेगा जिससे वह कड़क हो जाएगी। इसलिए मीडियम आंच पर ही रोटी सेंकें।
4. रोटियों पर पिघला हुआ घी या मक्खन लगाएं
तवे से रोटी उतारने के बाद, उस पर थोड़ा सा घी या मक्खन लगा दें। घी लगाने से रोटी नरम रहती है और सूखती नहीं है। इसके अलावा घी या मक्खन लगाने से रोटी का स्वाद भी बढ़ जाता है।
5. रोटियों को ऐसे रखें
रोटी बनाने के बाद उन्हें सीधे डिब्बे में न रखें, बल्कि पहले एक साफ सूती कपड़े में लपेटें और फिर उसे हॉट केस में रखें। कपड़ा रोटी से निकलने वाली भाप के पानी को सोख लेता है जिससे रोटी गीली नहीं होती और हॉट केस के कारण वह लंबे समय तक गर्म और मुलायम बनी रहती है।

Join Channel