W3Schools
Advertisement

Latest Blouse Design: बोरिंग ब्लाउज को कहें अलविदा! स्लीव्स के ये 5 लेटेस्ट डिज़ाइन्स आपके लुक में लगा देंगे चार चांद

अगर आप भी अपने पुराने और बोरिंग ब्लाउज डिज़ाइन से ऊब चुकी हैं, तो इस वेडिंग और फेस्टिव सीज़न इन 5 लेटेस्ट ब्लाउज स्लीव्स डिज़ाइन्स को ज़रूर ट्राई करें।
06:53 PM Oct 06, 2026 IST | Anjali Dahiya
अगर आप भी अपने पुराने और बोरिंग ब्लाउज डिज़ाइन से ऊब चुकी हैं, तो इस वेडिंग और फेस्टिव सीज़न इन 5 लेटेस्ट ब्लाउज स्लीव्स डिज़ाइन्स को ज़रूर ट्राई करें।
latest blouse design  बोरिंग ब्लाउज को कहें अलविदा  स्लीव्स के ये 5 लेटेस्ट डिज़ाइन्स आपके लुक में लगा देंगे चार चांद
Latest Blouse Design( Source: Social Media)

Latest Blouse Design: जब भी हम साड़ी या लहंगे के लिए ब्लाउज सिलवाते हैं, तो हमारा पूरा ध्यान अक्सर नेकलाइन या बैक डिज़ाइन पर ही अटका रहता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि एक सही और स्टाइलिश स्लीव्स  का डिज़ाइन आपके साधारण से ब्लाउज को भी एकदम डिज़ाइनर और रॉयल लुक दे सकता है?

Advertisement

जी हां, आज का फैशन सिर्फ हैवी एम्ब्रॉयडरी तक सीमित नहीं है, बल्कि स्लीव्स के साथ किए गए नए-नए एक्सपेरिमेंट्स ट्रेंड में हैं। अगर आप भी अपने पुराने और बोरिंग ब्लाउज डिज़ाइन से ऊब चुकी हैं, तो इस वेडिंग और फेस्टिव सीज़न इन 5 लेटेस्ट ब्लाउज स्लीव्स डिज़ाइन्स को ज़रूर ट्राई करें।

Advertisement

Puff & Balloon Sleeves

Latest Blouse Design
Latest Blouse Design( Source: Social Media)

90 के दशक का यह रेट्रो स्टाइल एक बार फिर बड़े ही ग्लैमरस अंदाज में वापस आ चुका है। कंधे पर हल्की चुन्नटों वाली पफ स्लीव्स हो या नीचे की तरफ वॉल्यूम देने वाली बैलून स्लीव्स, यह आपके लुक में तुरंत एक ड्रामैटिक और यूथफुल वाइब जोड़ देती है। इसे ऑर्गेंजा, सिल्क या नेट के फैब्रिक पर बनवाएं। यह कॉटन या शिफॉन साड़ियों के साथ बेहद एलिगेंट लगती है।

Advertisement

Elbow-Length with Border

Latest Blouse Design( Source: Social Media)
Latest Blouse Design( Source: Social Media)

कोहनी तक की लंबाई वाली स्लीव्स हमेशा से रॉयल और क्लासी मानी जाती हैं। आजकल इसमें प्लेन फैब्रिक के साथ नीचे की तरफ गोटा-पत्ती, ज़री वर्क, पर्ल बॉर्डर या कट-वर्क डिज़ाइन्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। अगर आपकी साड़ी सिंपल है, तो आप ब्लाउज की बाजू की बॉर्डर को थोड़ा हैवी रखकर अपने पूरे आउटफिट को बैलेंस कर सकती हैं।

Bell Sleeves

Latest Blouse Design( Source: Social Media)
Latest Blouse Design( Source: Social Media)

अगर आप अपने लुक में थोड़ा वेस्टर्न या फ्यूजन टच चाहती हैं, तो बैल स्लीव्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। कोहनी के पास से फैलने वाला (flared) यह डिज़ाइन आपके हाथों को बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिखाता है। इंडो-वेस्टर्न साड़ियों, रेडी-टू-वियर साड़ियों या लहंगे के ब्लाउज के साथ बैल स्लीव्स बहुत जमती हैं।

Sheer Net & Cape Style

Latest Blouse Design( Source: Social Media)
Latest Blouse Design( Source: Social Media)

हल्के और ट्रेंडी लुक के लिए ट्रांसपेरेंट यानी शीर स्लीव्स का क्रेज कभी कम नहीं होता। नेट या ट्रांसपेरेंट फैब्रिक पर हल्की बूटियां, थ्रेड वर्क या पर्ल डिटेलिंग आपके ब्लाउज को एक मॉडर्न और सोफिस्टिकेटेड लुक देती है। वहीं केप स्टाइल स्लीव्स आपको एक फ्लोई और परी जैसा अवतार देती हैं। कॉकटेल पार्टी या नाइट फंक्शंस के लिए शीर स्लीव्स ब्लाउज एक परफेक्ट चॉइस हैं।

Cut-Out

Latest Blouse Design( Source: Social Media)
Latest Blouse Design( Source: Social Media)

जो महिलाएं ट्रेडिशनल में भी थोड़ा बोल्ड और मॉडर्न टच पसंद करती हैं, वे कट-आउट डिज़ाइन्स चुन सकती हैं। बाजू के बीच में की-होल, ओवल या डायमंड कट-आउट डिज़ाइन आजकल काफी ट्रेंड कर रहा है।

Also Read: Paris Fashion Week 2026: इस फॉल सीज़न दिखें बॉलीवुड जैसा ग्लैमरस! रीक्रिएट करें जान्हवी, खुशी और हुमा के ये लुक्स

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×