W3Schools
Advertisement

Latest Salwar Mohri Design: सलवार की मोहरी में लाएं स्टाइल का तड़का! इस फेस्टिव सीजन खूब पसंद किए जा रहे हैं ये 5 लेटेस्ट पोंचा डिजाइन्स

इस फेस्टिव सीजन अगर आप भी अपने सिंपल सलवार-सूट, पटियाला या पैंट्स को नया ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो सलवार की मोहरी के ये 5 लेटेस्ट और ट्रेंडी पोंचा डिजाइन्स जरूर ट्राई करें।
12:08 PM Oct 03, 2026 IST | Anjali Dahiya
इस फेस्टिव सीजन अगर आप भी अपने सिंपल सलवार-सूट, पटियाला या पैंट्स को नया ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो सलवार की मोहरी के ये 5 लेटेस्ट और ट्रेंडी पोंचा डिजाइन्स जरूर ट्राई करें।
latest salwar mohri design  सलवार की मोहरी में लाएं स्टाइल का तड़का  इस फेस्टिव सीजन खूब पसंद किए जा रहे हैं ये 5 लेटेस्ट पोंचा डिजाइन्स
Latest Salwar Mohri Design( Source: Social Media)

Latest Salwar Mohri Design: फेस्टिव सीजन शुरू होते ही महिलाएं अपने एथनिक आउटफिट्स को परफेक्ट लुक देने में जुट जाती हैं। नया सूट सिलवाते समय अक्सर सारा ध्यान कुर्ती के गले और स्लीव्स पर ही रहता है, जबकि सलवार की मोहरी को साधारण छोड़ दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि एक यूनिक और डिज़ाइनर मोहरी आपके साधारण से साधारण सूट के लुक को भी तुरंत 'बुटीक-स्टाइल' बना सकती है?

Advertisement

इस फेस्टिव सीजन अगर आप भी अपने सिंपल सलवार-सूट, पटियाला या पैंट्स को नया ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो सलवार की मोहरी के ये 5 लेटेस्ट और ट्रेंडी पोंचा डिजाइन्स जरूर ट्राई करें।

Advertisement

Cutwork & Loop Mohri Design

Latest Salwar Mohri Design
Latest Salwar Mohri Design( Source: Social MEDIA)

आजकल सूट्स में जिग-जैग कटवर्क और डोरी लूप्स काफी ट्रेंड में हैं। मोहरी के निचले हिस्से पर जिग-जैग कट वर्क के साथ बारीक बटन या लूप्स की डिटेलिंग बेहद एलीगेंट लगती है। इसे आप स्ट्रेट कट सलवार, नैरो पैंट्स या एंकल-लेंथ सलवार के साथ बनवा सकती हैं।

Advertisement

Gota Patti & Samosa Lace

Latest Salwar Mohri Design( Source: Social MEDIA)
Latest Salwar Mohri Design( Source: Social MEDIA)

त्योहारों और शादियों के मौके पर गोटा-पट्टी वर्क से बेहतर कुछ नहीं लगता। मोहरी में 3-4 लाइन गोटा-पट्टी की बारीक पंक्तियों के साथ नीचे की तरफ 'समोसा लेस' लगवाने से सलवार को तुरंत हैवी और फेस्टिव लुक मिल जाता है। पंजाबी पटियाला सलवार और हैवी घेरदार सलवारों पर यह डिजाइन सबसे ज्यादा फबता है।

Pearl & Beads Detail

Latest Salwar Mohri Design( Source: Social MEDIA)
Latest Salwar Mohri Design( Source: Social MEDIA)

अगर आपको रॉयल और सोबर लुक पसंद है, तो मोहरी के किनारों पर लगे छोटे-छोटे सफेद मोती या मैचिंग बीैड्स आपके सूट को काफी प्रीमियम लुक देंगे। सिल्क सूट्स, चंदेरी कुर्तियों और प्लाजो-सलवार के साथ यह डिजाइन बेहद क्लासिक लगता है।

Organza Tissue Border

Latest Salwar Mohri Design( Source: Social MEDIA)
Latest Salwar Mohri Design( Source: Social MEDIA)

यह 2026 का सबसे हॉट फैशन ट्रेंड है! सलवार की मोहरी के नीचे 2 से 3 इंच का ट्रांसपेरेंट ऑर्गेंजा/टिश्यू फैब्रिक जोड़कर उस पर एम्ब्रॉयडरी या पिनटेक्स प्लेट्स बनाई जाती हैं। पाकिस्तानी स्टाइल सूट्स, ए-लाइन कुर्तियों और स्ट्रेट सलवार पैंट्स पर यह काफी मॉडर्न और ग्रेसफुल लगता है।

Pintucks with Fabric Buttons

Latest Salwar Mohri Design( Source: Social MEDIA)
Latest Salwar Mohri Design( Source: Social MEDIA)

अगर आप ऑफिस, कॉलेज या किसी हल्के फेस्टिव फंक्शन के लिए सोबर डिजाइन चाहती हैं, तो मोहरी पर बारीक सिलाई की प्लेट्स (पिनटेक्स) बनवाएं और बीच में मैचिंग पोटली या फैब्रिक बटन्स लगवाएं। डेली वियर कॉटन सूट्स, ऑफिस वियर सूट्स और सिंपल प्लाजो-सलवार पर यह बहुत ही एलिगेंट लगता है।

Also Read: Navratri Outfit Ideas for Women: डांडिया रास में छा जाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 आउटफिट्स, ट्रेडिशनल और मॉडर्न का मिलेगा परफेक्ट फ्यूजन!

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×