Latest Silver Baali Earrings For Daily Wear: हरियाली तीज और सावन में बिखेरें हुस्न का जलवा, देखें सिल्वर बाली के सबसे खूबसूरत डिजाइंस
सावन के पावन महीने में पूजा-पाठ और त्योहारों के दौरान हर महिला सबसे खास और खूबसूरत दिखना चाहती है। आजकल हैवी ज्वेलरी की जगह लाइटवेट और एलिगेंट लुक्स का ट्रेंड सिर चढ़कर बोल रहा है। खासकर छोटी और ट्रेंडी बालियां हर उम्र की महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। ये न केवल पहनने में बेहद आरामदायक होती हैं, बल्कि आपके सिंपल लुक में भी चार चांद लगा देती हैं।
सावन में एथनिक लुक के लिए ट्रेंडी सिल्वर बाली डिजाइंस
Silver Heart Baali

अगर आपको छोटे और सिंपल इयररिंग्स पसंद हैं, तो सिल्वर हार्ट पैटर्न बाली आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। यह गोल चेहरे वाली महिलाओं पर बेहद खूबसूरत और क्लासी लगती है। इसे आप डेली वियर में किसी भी सूट या कुर्ती के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आपको गले में कोई हैवी हार पहनने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
Silver Stud Stone Baali

भारी-भरकम झुमकों से हटकर अगर आप कुछ हल्का लेकिन रॉयल पहनना चाहती हैं, तो बेजेल-सेट स्टोन बाली ट्राई करें। इसमें लगे शाइनी स्टोन कानों को एक चमकदार और अट्रैक्टिव लुक देते हैं। सावन में इसे हरे, पीले, गुलाबी या किसी भी डार्क/पेस्टल शेड के आउटफिट के साथ पेयर करें। यह आपके सिंपल लुक को तुरंत एनिहेंस कर देगी।
Silver Clip-On Baali

अगर हैवी झुमके पहनने से आपके कानों में दर्द या भारीपन होता है, तो सिल्वर क्लिप-ऑन बाली आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसे पहनना बेहद आसान है और यह बिना किसी झंझट के कानों में अच्छे से फिक्स हो जाती है।ऑफिस वियर, कैजुअल ड्रेसेस या डेली रूटीन में स्टाइलिश और कम्फर्टेबल रहने के लिए इसे जरूर ट्राई करें।
Silver Hoop Baali

सावन के महीने में रोजाना पहनने के लिए सिल्वर हग्गी हूप्स एक शानदार विकल्प हैं। ये कानों से बिल्कुल चिपकी रहती हैं, जिससे इन्हें पहनकर काम करना बेहद आरामदायक होता है।अपने मीडियम और स्मॉल साइज की वजह से यह हर फेस कट पर खूब जंचती हैं और आपकी रंगत में निखार लाती हैं।

Join Channel