India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Lip Blushing कराने से पहले Note करें ये बातें

02:29 PM Feb 08, 2024 IST
Advertisement

Lip Blushing: कई लोग अपनी नेचुरल ब्यूटी से खुश संतुष्ट नहीं होते हैं। इसलिए वे कई प्रकार की प्लास्टिक सर्जरी करवाते हैं। इसी तरह कई लोग Lip Blushing लिप कलर करवाने की प्रक्रिया है। दिलचस्प की बात यह है कि महिलाओं ही नहीं पुरुषों के बीच भी काफी पॉपुलर हो रहा है। इसे करवाने के बाद आपके लिप्स की रंगत ही बदल जाती है और वो पहले से ज्यादा सॉफ्ट और यंग नजर आते हैं। अगर आप भी इसे ट्राई करना चाह रहे हैं तो जान लें कुछ जरूरी सावधानियों के बारे में।

Highlights

क्या है लिप ब्लशिंग, इसकी प्रक्रिया फायदे व सावधानियां

इसमे कोई दोराय नहीं है कि होंठ आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। लेकिन अगर होठ की शेप सही न होना, कहीं लाइट तो कहीं डार्क या फिर पूरी तरह से ही डार्क लिप्स आपकी खूबसूरती को कम करने का काम करते हैं। इसके लिए आमतौर पर स्क्रबिंग, मॉयश्चराइजिंग की सलाह दी जाती है, लेकिन कुछ लोग इस तरह केयर करने का समय नहीं निकाल पाते हैं, उनके लिए लिप ब्लशिंग का ऑप्शन दिया गया है। सिर्फ महिलाएं ही नहीं, पुरुषों में भी लिप ब्लशिंग का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। शादी से पहले कपल्स परमार्नेट लिप कलर करा रहे हैं। जिसके पॉजिटिव रिजल्ट्स देखने को मिल रहे हैं साथ ही ये बजट में भी है।

क्या है Lip Blushing ?

ये एक तरह से परमानेंट लिप कलर की प्रक्रिया है। जिसमें एक्सपर्ट्स सुई की मदद से लिप्स में कलर भरते हैं। काफी हद तक यह प्रोसीजर टैटू बनवाने जैसे ही होता है। होंठों की रंगत इससे बदल जाती है। लिप्स पहले से ज्यादा गुलाबी, भरे और सॉफ्ट नजर आते हैं। इस प्रक्रिया में ज्यादा दर्द भी नहीं होता।

Lip Blushing के बाद

यहां बताए गए निर्देशों का पालन करना जरूरी है, वरना इससे आपके होंठों को नुकसान हो सकता हैं और फफोले भी पड़ सकते हैं। हां, अगर आपको किसी पार्टी, इवेंट में जाना है, तो लाइट कलर का मैट फिनिशिंग लिप कलर लगा सकते हैं। नेचुरल लिप कलर, लिप ब्लशिंग के बाद ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इसके लिए कोरल, पिंक, पीच जैसे कलर्स चुनें।

जरूरी सावधानियां

permanent lip color से आपको अच्छे रिजल्ट्स मिलते हैं, लेकिन इसके बाद अगर आपने जरूरी एहतिहात नहीं बरता, तो सारी मेहनत बर्बाद हो सकती है। लिप ब्लशिंग के बाद SPF युक्त लिप बाम का इस्तेमाल करें। जिससे होंठ सॉफ्ट बने रहेंगे। लिप को स्क्रब न करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article