India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

महिलाओं में low estrogen levels से Reproductive पर पड़ता बुरा प्रभाव, जानें इसके उपचार

02:11 PM Jan 29, 2024 IST
Advertisement

low Estrogen levels: महिलाओं के sexual development में ये हॉर्मोन काफी बड़ी भूमिका निभाता है। female body में इसके हाई प्रोडक्शन के बाद भी कुछ कारणों की वजह से भी इसकी कमी देखने को मिल सकती है। इससे बचने के लिए हम आपको इस आर्टिकल में बता रहे हैं। जानें हार्मोन और शरीर में कैसे नेचुरली दूर कर सकते हैं इसकी कमी।

Highlights

low estrogen levels को ठीक करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। How to Increase Estrogen Level: क्या आप जानते हैं एक human body में एस्ट्रोजन हॉर्मोन कम मात्रा में पाया जाता है, जिसकी कमी कई समस्याएं पैदा कर सकती हैं। खासतौर से महिलाओं में इससे जुड़ी कई समस्याएं पैदा होती हैं। वैसे तो महिलाओं में ये हॉर्मोन हाई लेवल में प्रोड्यूस होता है, लेकिन कई बार प्रेगनेंसी और मेनोपॉज के वक्त एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी देखने को मिलती है।

Estrogen हार्मोन में होने वाले समस्या

शरीर की overall हेल्थ को मेंटेन रखने में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का बड़ा रोल होता है। इसकी कमी से महिलाओं में headache, stress, irregular periods जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा ये कमजोर हड्डियों से लेकर Anxiety, depression और dry skin जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नीचे बताए गए रूल्स फॉलो कर सकते हैं।

एक्सरसाइज करें

भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकाल पाना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन अगर आप बिल्कुल फिट रहना चाहते हैं, तो अपने रूटीन में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें। इससे शरीर में एस्ट्रोजन लेवल बढ़ाया जा सकता है। इसकी कमी से शरीर में थकान भी देखने को मिलती है, ऐसे में थोड़ा-थोड़ा ब्रेक लेकर वर्कआउट करना एक safe option है।

Dry fruits का सेवन करें

Dry fruits के सेवन करने से भी बॉडी में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ाया जा सकता है। अखरोट, पिस्ता, खजूर और बादाम इसके लिए best option है। इन्हें एनर्जी का पावर हाउस भी माना जाता है।

हर्बल टी का सेवन करें

आजकल मार्केट में कई तरह की हर्बल टी मौजूद हैं। इनकी मदद से भी शरीर में एस्ट्रोजन का प्रोडक्शन बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए आपको कई विकल्प मिल जाएंगे।

भरपूर नींद लें

Human body को कम से कम 8 घंटे की बेहतर नींद लेना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इससे शरीर में हार्मोनल बदलाव से लड़ने की क्षमता पैदा होती है, जिससे एस्ट्रोजन लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article