W3Schools
Advertisement

Mehendi Design For Diwali 2026: झटपट लगाएं ये 5 ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, कम मेहनत में हाथों पर खिलेगा दिवाली का असली रंग!

12:23 PM Nov 03, 2026 IST | Anjali Dahiya
mehendi design for diwali 2026  झटपट लगाएं ये 5 ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन  कम मेहनत में हाथों पर खिलेगा दिवाली का असली रंग
Mehendi Design For Diwali 2026( Source: Social Media)

Mehendi Design For Diwali 2026: दीपावली के इस खास मौके पर घर की साफ-सफाई, शॉपिंग और पकवान तैयार करने में आप सभी काफी व्यस्त होंगी। लेकिन इन सब के बीच कहीं आप मेहंदी लगवाना न भूल जाएं! त्योहार के इस पावन अवसर पर घर की सजावट के साथ-साथ खुद का श्रृंगार करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, और मेहंदी हमेशा से हमारे सोलह श्रृंगार का एक बेहद अहम हिस्सा रही है।

Advertisement

अगर आपके पास भी समय की कमी है, तो इस बार परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां कुछ ऐसे खास मेहंदी डिजाइन्स दिए गए हैं जिन्हें आप बिना किसी प्रोफेशनल स्किल के घर बैठे ही आसानी से और बहुत कम समय में लगा सकती हैं। ये जल्दी सूख भी जाती हैं, जिससे आपके घरेलू कामों में कोई रुकावट नहीं आती है।

Advertisement

Diya Mehndi Design

Mehendi Design For Diwali 2026
Mehendi Design For Diwali 2026( Source: Social Media)

दीपावली के पर्व पर दीये के आकार वाली यह डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इसे बेहद कम समय में और बहुत आसानी से हाथों पर उकेरा जा सकता है। यह लगाने में जितनी सरल है, हथेलियों पर उतनी ही मनमोहक और फेस्टिव वाइब देती है। अगर आपके पास बाहर जाने का बिल्कुल समय नहीं है, तो आप इसे घर बैठे आसानी से खुद ही लगा सकती हैं।

Advertisement

Mandala Mehendi Design

Mehendi Design For Diwali 2026( Source: Social Media)
Mehendi Design For Diwali 2026( Source: Social Media)

यह एक बेहद हल्की, सोबर और सिंपल डिजाइन है जो आजकल फैशन और ट्रेंड में सबसे आगे है। पारंपरिक गोल पैटर्न में मॉडर्न और स्टाइलिश टच देकर आप इस सुंदर मेहंदी को झटपट तैयार कर सकती हैं। घर के तमाम कामकाज से थोड़ा सा वक्त निकालकर आप इस खूबसूरत मंडाला आर्ट को मिनटों में अपनी हथेलियों पर सजा सकती हैं।

Simple Arabic Bell

Mehendi Design For Diwali 2026( Source: Social Media)
Mehendi Design For Diwali 2026( Source: Social Media)

अगर समझ न आए कि कौन सा डिजाइन चुनें, तो अरेबिक बेल हमेशा से एक बेहतरीन और सेफ विकल्प रही है। महिलाएं इस क्लासिक डिजाइन को बरसों से पसंद करती आ रही हैं। यह बनाने में जितनी आसान होती है, हाथों पर इसका ग्रेस उतना ही शानदार नजर आता है। उंगलियों से लेकर कलाई तक जाती हुई यह बेल आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देगी।

Jewellery Mehendi Designs

Mehendi Design For Diwali 2026( Source: Social Media)
Mehendi Design For Diwali 2026( Source: Social Media)

आजकल हाथों पर उकेरी जाने वाली ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है। इस ट्रेंडी डिजाइन को आप मिनटों में बना सकती हैं, क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा बारीक या जटिल काम करने की जरूरत नहीं पड़ती है। त्योहार की व्यस्तता के बीच भी आप इस खूबसूरत ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन को बिना किसी झंझट के आराम से लगा सकती हैं।

Minimal Finger Mehndi Designs

Mehendi Design For Diwali 2026( Source: Social Media)
Mehendi Design For Diwali 2026( Source: Social Media)

अगर आप इस दिवाली पारंपरिक भरे हुए हाथों के बजाय कुछ बेहद हटकर और मिनिमल ट्राई करना चाहती हैं, तो यह आसान स्टाइल आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा। इसमें केवल उंगलियों पर ही बारीक और खूबसूरत डिजाइन बनाई जाती है, जो बहुत कम समय में बनकर तैयार हो जाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे सूखने में भी बहुत कम वक्त लगता है और यह हाथों पर बेहद क्लासी लगती है।

Also Read: Diwali Office Party Outfit Ideas: सिर्फ साड़ी ही नहीं! इस दिवाली ऑफिस पार्टी में छा जाने के लिए ट्राई करें ये 5 स्टाइलिश आउटफिट्स

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×