India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दूसरों को Judge करने की आदत बिगाड़ सकती है आपकी मेंटल हेल्थ, जानें कैसे?

11:39 AM Feb 20, 2024 IST
Advertisement

Mental Health: हम आसानी से हर किसी को जज करने लगते हैं। किसी को जज करने का बुरा असर न सिर्फ जज करने वाले पर नहीं, बल्कि जिसके बारें में विचार बनाया जा रहा है, उस पर भी पड़ता है। ऐसा इंसान हमेशा डरा-सहमा रहने लगता है। उसे खुद में कई कमियां नजर आने लगती है।

Highlights

दूसरों को जज करना होगा हानिकारक

आजकल हम हर किसी को बहुत जल्दी जज करने लगते हैं। उसके बाद हम उससे खुद की तुलना करने लगते हैं। किसी को जाने बिना ही अपने मन में उसको लेकर विचार बना लेना यानी उसे जज करना स्वभाव का हिस्सा होता है। हम अक्सर यह सोचते रहते हैं कि वह कितनी अच्छी जॉब करता है, उसके पास तो अच्छा घर है। ऐसा करना बेहद गलत माना जाता है। किसी के स्वभाव, कपड़े या काम को लेकर जज करना सही नहीं होता है। ऐसा करने से दोनों की मेंटल हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ता है। इससे कई समस्याएं जन्म ले सकती है और नेगेटिविटी मन पर हावी हो सकती है। आइए जानते हैं किसी को जज करने से मेंटल हेल्थ का क्या रिलेशन है।

 मेंटल हेल्थ पर क्या असर होता है

कई बार हमारी मेंटल स्थिति ऐसी होती है, कि हम बिना सोचे-समझे ही किसी के बारें में मनगढ़ंत विचार बना लेते हैं। कुछ लोग अपनी जिंदगी से ही इतना परेशान होते हैं, कि उनका गुस्सा दूसरों पर निकलता है और इस वजह से उसके बारें में बिना सोचे-समझे कुछ बी बोलने लगते हैं, उसे जज करने लगते हैं। लेकिन शायद उन्हें नहीं पता कि ऐसा करके वे खुद की मेंटल हेल्थ ही बिगाड़ रहे हैं, जिससे आप डिप्रेशन और एंग्जाइटी के शिकार हो सकते हैं। ऐसे इंसान निगेटिविटी के बढ़ने से ठीक से अपने रिश्तों को भी नहीं संभाल पाता और दूसरों में कमियां ही निकालता रहता है।

सामने वाला पर क्या होता है असर

किसी को जज करने का बुरा असर न सिर्फ जज करने वाले पर बल्कि जिसके बारें में विचार बनाया जा रहा है, उस पर भी पड़ता है। ऐसा इंसान हमेशा डरा-सहमा रहने लगता है। उसे खुद में कई कमियां नजर आने लगती है। उसे ऐसा भी लगता है कि उसे कोई पसंद नहीं करता है। ऐसे लोग दूसरों से अपने मन की बात भी नहीं कह पाते हैं। जिसका असर उनके सामाजिक रिश्तों पर पड़ता है और वे समाज से कटकर अकेले रहने रहते हैं। जो न सिर्फ एंग्जाइटी-डिप्रेशन बल्कि कई तरह की मेंटल समस्याओं को जन्म दे सकता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स हमेशा एसी आदतों को तुरंत बदलने की सलाह देते हैं। उनका कहना है, कि ऐसा करके न सिर्फ आप खुद को बल्कि सामने वालों पर भी गहरा निगेटिव असर डालते हैं। इससे जिंदगी कई तरह की समस्याओं से घिर सकती है। मानसिक समस्याओं की वजह से बहुत सी दिक्कतें सामने आ सकती हैं, जिससे बाहर निकल पाना आसान नहीं है। इससे जिंदगी में काफी पीछे जा सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article