India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आप भी माइग्रेन से रहते हैं परेशान, किचन की इन 2 चीजों में छिपा है इसका इलाज, पाएं दर्द से राहत

11:09 AM May 21, 2024 IST
Advertisement

Migraine Home Remedies: आजकल की लाइफस्टाइल में माइग्रेन की समस्या काफी आम है। यहां हम कुछ किचन में मौजूद चीजों के बारे में बता रहे हैं जो माइग्रेन वाले लोगों के लिए असरदार हो हो सकती हैं।

Highlights

क्यों होगा है माइग्रेन

माइग्रेन एक तरह का सिरदर्द है, जिसमें सिर के आधे हिस्से में दर्द होता है। यह दर्द कभी-कभी नॉर्मल होता है और कभी बहुत भयंकर, जिसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है। नींद की कमी, देर तक भूखे रहना, दिन का ज्यादातर समय मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर बिताना जैसे कई कारणों की वजह से माइग्रेन की समस्या हो सकती है।

 

ऐसे पाएं दर्द से राहत

माइग्रेन का इलाज पूरी तरह से पॉसिबल नहीं है, लेकिन डॉक्टर कुछ दवाओं के जरिए इसे कम जरूर कर सकते हैं। हालांकि कुछ आयुर्वेदिक उपाय भी इसमें असरदार साबित हो सकते हैं। माइग्रेन आपकी आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए इसे हल्के में लेने के गलती न करें।

हर्बल टी

इस हर्बल टी को वैसे तो आपको लंच या डिनर के बाद पीना है, लेकिन माइग्रेन पेन होने पर भी इस चाय को बनाकर पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए सामग्री- 1 ग्लास पानी, 1/2 टीस्पून अजवाइन, 1 दरदरी कुटी हरी इलायची, 1 टीस्पून जीरा, 1 टेबलस्पून साबुत धनिया, 5 पुदीने के पत्ते।

बनाने का तरीका

सारी चीजों को तीन मिनट तक मीडियम आंच पर उबाल लें और थोड़ा ठंडा करके पिएं।

भीगी किशमिश

सुबह उठने के तुरंत बाद सबसे पहले आपको किशमिश खाना है। इसके लिए 10 से15 किशमिश को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह पानी से निकालकर इसे अच्छे से चबाकर खाएं। लगातार 12 हफ्ते तक इसे खाने से आपको इसके फायदे नजर आने लगेंगे। ये शरीर के वात और पित्त दोष को कम करता है, जिससे माइग्रेन का दर्द तो दूर होता ही है, साथ ही एसिडिटी की भी समस्या दूर होती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article