India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

क्या आप भी दूध की मलाई से सिकोड़ते हैं नाक? ये हैं इसके गजब के फायदे

10:45 AM Apr 01, 2024 IST
Advertisement

Milk Cream Benefits: कई लोग दूध पीते समय असमें से मलाई को निकालकर रख देते हैं। अक्सर बच्चे ही दूध पीने से नाक सिकोड़ते हैं। लेकिन क्या आप यह जानत हैं कि दूध हमारे लिए जितना फायदेमंद होता है उतना ही दूध की मलाई सेहत के लिए जबरदस्त फायदेमंद होती है। इससे शरीर ताकतवर बनता है और कई बीमारियां और परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

Highlights

दूध की मलाई के फायदे

दूध की मलाई का टेस्ट लाजवाब होता है। इस मलाई को देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है। अधिकतर घरों में दूध की मलाई का इस्तेमाल खूब होता है। आयुर्वेद में इसे (Milk Cream) में 'सन्तनिका' कहा गया है। आयुर्वेद में दूध की मलाई को औषधि (Medicine) माना गया है। दूध की मलाई खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इसके कई बेनिफिट्स हैं। कई बीमारियों को दूर करने में ये काम आती है। आइए जानते हैं दूध की मलाई खाने से क्या-क्या फायदे हैं।

पुरुषों के लिए फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, दूध की मलाई का पुरुषों को जरूर खानी चाहिए। यह उनके लिए बहुत ही फायदेमंद है। दूध की मलाई खाने से उनका शरीर ताकतवर बनता है। इससे उनकी मैरिड लाइफ भी सुधरती है। रात में दूध की मलाई खाने से जबरदस्त लाभ मिलता है।

बॉडी की गंदगी को बाहर निकाले

जिन लोगों के रक्त (Blood) में पित्त और विषाक्त पदार्थ बढ़ गए हैं. उनके लिए सन्तनिका यानी दूध की मलाई किसी दवा से कम नहीं है। यह ब्लड में मौजूद पित्त और टॉक्सिन को खत्म कर देता है। जिससे ब्लड से जुड़ी समस्याएं, एलर्जी सहित कई दिक्कतों से छुटकारा मिलता है।

वायु विकारों से छुटकारा

आयुर्वेद में बताया गया है कि वायु विकार को संतुलित रहना चाहिए, क्योंकि अगर इसमें किसी तरह की समस्याएं आई तो शरीर कई बीमारियों से घिर सकता है। ऐसे में जिन लोगों को वायु विकार हैं तो उसे संतुलित बनाने के लिए दूध की मलाई मददगार हो सकती है। यह बीमारियों को दूर करने में मदद करती है।

इन बातों का रखें खास ख्याल

दूध की मलाई शरीर के लिए जितना फायदेमंद है, उतना नुकसानदायक भी हो सकता है, अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए, इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। ज्यादा मात्रा में दूध की मलाई खाने से सबसे ज्यादा नुकसान पाचन तंत्र को पड़ता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article