Mirror Work Kangan Designs For Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर ट्राय करें ये 4 तरह के मिरर वर्क कंगन, बढ़ जाएंगी हाथों की ख़ूबसूरती
हरतालिका तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और पूरे सोलह श्रृंगार के साथ तैयार होती हैं। जब बात श्रृंगार की हो, तो हाथों में सजी चूड़ियाँ और कंगन सबसे पहले ध्यान खींचते हैं।
अगर आप इस तीज पर पारंपरिक लाल-हरी चूड़ियों से हटकर कुछ बेहद ट्रेंडी और आकर्षक पहनना चाहती हैं, तो मिरर वर्क कंगन आपके लिए बेस्ट चॉइस हैं। शीशे की चमक रोशनी में बेहद खूबसूरत लगती है और हाथों को रॉयल लुक देती है।
Heavy Rajasthani Mirror Bangles

अगर आप तीज पर हैवी बनारसी या कांजीवरम साड़ी पहनने वाली हैं, तो यह डिज़ाइन आपके लुक को कम्प्लीट करेगा। इसमें छोटे-बड़े गोल और चौकोर शीशों का बारीक काम होता है, जिसके साथ गोटा-पत्ती या थ्रेड वर्क भी किया जाता है। इन्हें आप अपनी प्लेन चूड़ियों के आगे और पीछे (कड़े की तरह) लगाकर पेयर कर सकती हैं।
Thread & Mirror Work Combo

अगर आप थोड़ा कलर्ड और फंकी लुक पसंद करती हैं, तो सिल्क थ्रेड के साथ मिरर वर्क वाले कंगन चुनें। ये कंगन लाल, हरे, पीले और गुलाबी जैसे तीज के पारंपरिक रंगों में आते हैं। थ्रेड के ऊपर सजे छोटे-छोटे मिरर बहुत ही एथनिक लुक देते हैं। इन्हें अपनी साड़ी या लहंगे के कंट्रास्ट शेड में पहनें, जिससे हाथों का लुक उभरकर आए।
Mirror Bangles with Ghungroo & Latkan

त्योहारों के मौके पर छन-छन करती घूंघरू और लटकन का अपना अलग ही मज़ा है। इस स्टाइल में मिरर कंगन के नीचे छोटे-छोटे घूंघरू या लटकन लगे होते हैं। अगर आप सिर्फ कंगन पहनना चाहती हैं और भारी चूड़ियाँ नहीं पहनना चाहतीं, तो हाथ में सिर्फ ये 2-2 कंगन पहन लें, ये अकेले ही पूरे सेट का काम करेंगे।
Minimalist Cut-Mirror Bangles

अगर आपको बहुत ज्यादा हैवी ज्वैलरी पसंद नहीं है और आप सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक चाहती हैं। पतले कंगन पर कट-ग्लास या बारीक मिरर का काम होता है। यह हल्का होने के साथ-साथ काफी मॉडर्न लुक देता है। इन्हें आप तीज के बाद भी किसी लाइट एथनिक सूट या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ आसानी से री-स्टाइल कर सकती हैं।
Also Read: Latest Bangles Design: ये 5 ट्रेंडी बैंगल डिजाइन्स देंगे आपको हर महफिल में एलीगेंट और स्टाइलिश लुक

Join Channel