Monochrome Palazzo Suit Design: इस फेस्टिव सीजन छाया मोनोक्रोम का जादू, हैवी दुपट्टे वाले ये 3 सूट्स देंगे आपको रॉयल लुक!
हर त्योहार पर एक ही तरह के भारी लहंगे या साड़ियां पहनकर अगर आप बोर हो चुकी हैं और कुछ नया व एलिगेंट ट्राय करना चाहती हैं, तो मोनोक्रोम प्लाजो सूट्स विथ हैवी दुपट्टा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। आजकल महिलाओं के बीच यह स्टाइल काफी ट्रेंड में है। यह न सिर्फ आपको कंफर्टेबल रखता है, बल्कि मिनटों में एक रॉयल और यूनिक लुक भी देता है। इस फेस्टिव सीजन आप इन 3 स्टनिंग सूट्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Silk Monochrome Palazzo Suit with Banarasi Dupatta

अगर आप ट्रेडिशनल और क्लासिक वाइब चाहती हैं, तो प्लेन सिल्क मोनोक्रोम सूट के साथ रिच बनारसी दुपट्टा पेयर करें। यह कॉम्बिनेशन त्योहारों की पूजा और फैमिली फंक्शंस के लिए एक परफेक्ट और रॉयल चॉइस है।
Georgette Flared Palazzo Suit with Heavy Dupatta

स्टाइल के साथ-साथ आराम भी चाहिए, तो जॉर्जेट फैब्रिक का फ्लेयर्ड सूट चुनें। इसके साथ हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा कैरी करने से आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे। यह आउटफिट पहनने में बेहद हल्का और दिखने में काफी ग्लैमरस लगता है।
Pastel-Shade Monochrome with Floral Dupatta

इन दिनों सोबर और डिसेंट पेस्टल कलर्स काफी ट्रेंड में हैं। किसी भी सॉफ्ट पेस्टल शेड के मोनोक्रोम सूट के साथ फ्लोरल प्रिंटेड ऑर्गेंजा दुपट्टा पेयर करें। ऑर्गेंजा दुपट्टे का फ्लोई और लाइटवेट टेक्सचर आपको एक फ्रेश व एलिगेंट फेस्टिव लुक देगा।

Join Channel