W3Schools
Advertisement

Navratri Outfit Ideas for Women: डांडिया रास में छा जाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 आउटफिट्स, ट्रेडिशनल और मॉडर्न का मिलेगा परफेक्ट फ्यूजन!

अगर आप भी इस नवरात्रि और दुर्गा पूजा में भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में ट्रेंड कर रहे इन 5 आउटफिट्स को अपनी शॉपिंग लिस्ट में जरूर शामिल करें।
02:09 PM Oct 02, 2026 IST | Anjali Dahiya
अगर आप भी इस नवरात्रि और दुर्गा पूजा में भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में ट्रेंड कर रहे इन 5 आउटफिट्स को अपनी शॉपिंग लिस्ट में जरूर शामिल करें।
navratri outfit ideas for women  डांडिया रास में छा जाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 आउटफिट्स  ट्रेडिशनल और मॉडर्न का मिलेगा परफेक्ट फ्यूजन
Navratri Outfit Ideas for Women( SOURCE: SOCIAL MEDIA)

Navratri Outfit Ideas for Women: नवरात्रि और दुर्गा पूजा का त्योहार आते ही लड़कियां अपने एथनिक और फेस्टिव लुक की तैयारियों में जुट जाती हैं। कोई गरबा नाइट्स के लिए रंग-बिरंगा आउटफिट चुनता है, तो कोई दुर्गा पूजा पंडाल के लिए ऐसा लुक ढूंढता है जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ मॉडर्न और कम्फर्टेबल भी हो।

Advertisement

आजकल भारी-भरकम कपड़ों की जगह स्टाइलिश और आरामदायक आउटफिट्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि और दुर्गा पूजा में भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में ट्रेंड कर रहे इन 5 आउटफिट्स को अपनी शॉपिंग लिस्ट में जरूर शामिल करें।

Advertisement

Floral Kurti with Sharara

Navratri Outfit Ideas for Women
Navratri Outfit Ideas for Women( SOURCE: SOCIAL MEDIA)

अगर आप ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा ग्लैम टच चाहती हैं, तो शॉर्ट फ्लोरल कुर्ती के साथ फ्लेयर्ड शरारा एक बेहतरीन ऑप्शन है। बहुत ज्यादा हैवी वर्क की जगह हल्की कढ़ाई, गोटा-पट्टी या बारीक मिरर वर्क वाले शरारा सेट्स चुनें। डांडिया नाइट्स और गरबा रास के लिए यह लुक एकदम परफेक्ट लगता है।

Advertisement

Printed Cotton Kurti-Pant Set

Navratri Outfit Ideas for Women( SOURCE: SOCIAL MEDIA)
Navratri Outfit Ideas for Women( SOURCE: SOCIAL MEDIA)

अगर आपके लिए फैशन के साथ कम्फर्ट सबसे ज्यादा मायने रखता है, तो कॉटन कुर्ती-पैंट सेट आपके लिए ही बना है। दिन के समय होने वाली पूजा या पंडाल हॉपिंग के लिए प्रिंटेड कॉटन कुर्ती, मैचिंग पैंट और दुपट्टा सेट सबसे आरामदायक रहता है। इसे पहनकर आप दिनभर बिना थके घूम सकती हैं।

Mirror Work Kurti

Navratri Outfit Ideas for Women( SOURCE: SOCIAL MEDIA)
Navratri Outfit Ideas for Women( SOURCE: SOCIAL MEDIA)

नवरात्रि की चकाचौंध में अगर आपको थोड़ा स्पार्कल और शाइनी लुक पसंद है, तो Mirror Work वाली कुर्ती ज़रूर ट्राई करें। मिरर वर्क कुर्ती को आप प्लाजो, शरारा या स्ट्रेट पैंट्स के साथ पेयर कर सकती हैं। ध्यान रखें कि अगर कुर्ती पर मिरर वर्क हैवी है, तो ज्वेलरी हल्की रखें ताकि आपका लुक बैलेंस लगे।

Ethnic Co-ord Set

Navratri Outfit Ideas for Women( SOURCE: SOCIAL MEDIA)
Navratri Outfit Ideas for Women( SOURCE: SOCIAL MEDIA)

अगर आप पारंपरिक ड्रेसेज से हटकर थोड़ा मॉडर्न या इंडो-वेस्टर्न वाइब पाना चाहती हैं, तो एथनिक को-ऑर्ड सेट बेस्ट चॉइस है। ट्रेडिशनल प्रिंट या थ्रेड एम्ब्रॉयडरी वाले को-ऑर्ड सेट्स को छोटे झुमके और ऑक्सीडाइज्ड कड़ों के साथ स्टाइल करें। यह देखने में बेहद स्टाइलिश और कैरी करने में बहुत आसान होता है।

Festive Saree Look

Navratri Outfit Ideas for Women( SOURCE: SOCIAL MEDIA)
Navratri Outfit Ideas for Women( SOURCE: SOCIAL MEDIA)

दुर्गा पूजा या नवरात्रि पर साड़ी का ग्रेस कभी पुराना नहीं होता। इस बार प्लेन साड़ियों के बजाय कुछ यूनिक टेक्सचर और प्रिंट्स ट्राई करें। लाल बॉर्डर वाली क्लासिक बंगाली सफेद साड़ी, प्रिंटेड सिल्क साड़ी, गोटा-पट्टी या मिरर वर्क बॉर्डर वाली साड़ी इस मौके के लिए खास हैं। मॉडर्न लुक के लिए इसे क्रॉप-टॉप ब्लाउज के साथ पेयर करें और एथनिक लुक के लिए झुमके, बिंदी व लाल चूड़ियों से सजाएं।

Also Read: Latest Angrakha Suit Designs: इस फेस्टिव सीजन अंगरखा सूट से लगाएं अपनी खूबसूरती में चार चांद, देखें 4 ट्रेंडी डिजाइंस

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×