W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Oily Skin Care Routine for Summer: Oily Skin और Pimples से पा सकते हैं छुटकारा, अपने Daily Routine में शामिल करें ये 5 Easy Skincare Tips

03:29 PM Jun 02, 2026 IST | Kajal Yadav
oily skin care routine for summer  oily skin और pimples से पा सकते हैं छुटकारा  अपने daily routine में शामिल करें ये 5 easy skincare tips
Oily Skin Care Routine for Summer

Oily Skin Care Routine for Summer: गर्मी आते ही पिंपल्स की प्रॉब्लम सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। आज के समय में सिर्फ टीनेजर्स ही नहीं बल्कि, हर उम्र के लोग इस समस्या से परेशान हैं। जब चेहरे पर पिंपल्स निकलते हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए हम महंगे प्रोडक्ट्स या फिर घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। गर्मियों का मौसम ऑइली स्किन वालों के लिए कई परेशानियां लेकर आता है। इस मौसम में तेज धूप, पसीना और बढ़ता ऑयल प्रोडक्शन स्किन को चिपचिपा बना देता है, जिससे पिंपल्स, ओपन पोर्स और डलनेस जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

Advertisement

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे स्किनकेयर रूटीन बताएंगे, जिसे अपनाकर आप एक्स्ट्रा ऑइल को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं Summer Skincare Routine for Oily Skin के टिप्स।

Advertisement

Oily Skin Care Routine for Summer: ऑयली स्किन के लिए अपनाएं ये टिप्स

 beauty tips summer skin care in hindi
beauty tips summer skin care in hindi (Source: social media)

1. सीरम

आपकी भी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है, तो इसके लिए आप सीरम का इस्तेमाल करें। नायासिनेमाइड, जिंक और विटामिन बी3 वाले सीरम ऑइल को कंट्रोल करने में काफी ज्यादा मददगार हैं। इससे आपकी स्किन चिपचिपी नहीं दिखेगी और हाइड्रेट भी रहेगी। आप हल्के सीरम का इस्तेमाल करें ये जल्दी स्किन में समा जाते हैं, जिससे फेस पर हल्कापन महसूस होता है।

Advertisement

2. मॉइश्चराइजर

अगर आपकी भी स्किन ऑइली है, तो इसके लिए आप हल्के और जेल वाले मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके चेहरे से ऑइल हटता है और स्किन ड्राई रहती है। इसलिए गर्मियों में ऑइल-फ्री और लाइटवेट मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी होता है। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और चेहरा एकदम फ्रेश नजर आता है।

Summer Skincare Routine for Oily Skin
Summer Skincare Routine for Oily Skin (Source: social media)

3. सनस्क्रीन

गर्मी में तेज धूप और पसीने के कारण हमारी स्किन डल और बेजान नजर आने लगती है। सूरज की तेज किरणें स्किन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए जब भी आप घर से बाहर निकलें, उससे पहले अपने फेस पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। ऑइली स्किन के लिए जेल बेस्ड या ऑइल-फ्री सनस्क्रीन सबसे अच्छी मानी जाती है। इसे लगाने से स्किन पर चिपचिपाहट नहीं होती है और स्किन पर टैनिंग भी नहीं होती है। सनस्क्रीन सिर्फ धूप से ही नहीं बचाती बल्कि, समय से पहले दिखने वाले एजिंग साइन को भी कम करने में मदद करती है।

4. फेस मास्क

गर्मियों में अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए हफ्ते में एक या दो बार क्ले मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। इससे फेस पर ऑइल नहीं रहेगा क्ले मास्क चेहरे से एक्स्ट्रा ऑइल सोखने में मदद करता है। जिससे चेहरे पर दाग-धब्बे नहीं होते हैं, इसके इस्तेमाल से ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और पिंपल्स की परेशानी कम होती है। साथ ही स्किन का टेक्सचर खिलता है। फेस मास्क लगाने के बाद चेहरा ज्यादा साफ और फ्रेश दिखाई देता है।

Oily Skin Care Routine for Summer
Oily Skin Care Routine for Summer (Source: social media)

5. खानपान अच्छा करें

अपनी स्किन को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने के लिए सबसे अच्छा उपाय अगर कोई है तो वो है अच्छा खान-पान। क्योंकि अगर आप अपनी रोजाना की डाइट में फ्रूट्स और नट्स को ऐड करते हैं, तो इससे कुछ ही दिनों में आपकी स्किन साफ़ और सुंदर दिखाई देने लगेगी। गर्मियों में ज्यादा तला-भुना और ऑयली खाना खाने से भी स्किन पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए इस मौसम में ज्यादा पानी पिएं और फल-सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे शरीर अंदर से हाइड्रेट रहेगा और स्किन भी हेल्दी दिखेगी।

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×