For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Periods के दौरान इन लक्षणों को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर

12:33 PM Jul 01, 2024 IST
periods के दौरान इन लक्षणों को न करें इग्नोर  हो सकता है कैंसर

Periods: Periods में महिलाओं के शरीर पर कुछ लक्षण दिखाई देते हैं, जिनके कारण महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ महिलाओं का मूड स्विंग्स और ब्लोटिंग की समस्या भी होती है।

Highlights

  • शरीर पर कुछ लक्षण को इग्नोर न करें
  • ये लक्षण हो सकते हैं कैंसर का कतरा

इन लक्षणों को भूल से भी न करें इग्नोर

यह सभी लक्षण ऐसे हैं जो Periods के दौरान अक्सर महिलाओं को होती है। लेकिन कई बार कुछ ऐसी परेशानियां भी होती है जो बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं है। अगर समय रहते इस पर ध्यान दिया जाए तो आराम से इन परेशानियों से बच सकते हैं।

बहुत ज्यादा दर्द होना

अगर किसी महिला को पीरियड्स के नीचले हिस्से में काफी ज्यादा दर्द होता है। ऐसा दर्द कि उसे बर्दाश्त करना बेहद मुश्किल है। आपको इस पर बिल्कुल ध्यान देनी चाहिए. क्योंकि इससे हार्मोन्स इनबैलेंस का खतरा बढ़ सकता है। इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का पनपने का खतरा बढ़ता है। ऐसे में आपको हर 5 मिनट में दर्द हो सकता है। यह चीजें आपको पीरियड्स खत्म होने तक परेशान कर सकता है।

हैवी ब्लीडिंग होना

पीरियड्स के दौरान अगर आपको काफी ज्यादा हैवी ब्लीडिंग होती है जोकि बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं है। अगर आपको हर घंटे पैड चेंज करना पड़ रहा है। तो इसे आप बिल्कुल भी इग्नोर न करें। क्योंकि यह आपके गर्भाशय में इंफेक्शन या कैंसर ग्रोथ को दर्शाता है। इसलिए इन समस्याओं को शुरुआत में ही पहचानना बेहद जरूरी है।

ब्ल़ड क्लॉट होना



अगर पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है उसमें खून के थक्के बाहर आ रहे हैं तो यह बिल्कुल भी नॉर्मल नीहं है। क्योंकि यह POS, थायराइड और एडिनोमायोसिस जैसी समस्याओं का कारण हो सकते हैं। अगर ब्लड क्लॉट सिक्के के साइज से बड़े हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं क्योंकि समय पर इलाज करवाना बेहद जरूरी है।

कमर के निचले हिस्से में तेज दर्द

पीरियड्स के दौरान अगर कमर के नीचले हिस्से में तेज दर्द हो रही है तो आपको इस पर खास ध्यान देना चाहिए। गर्भाशय में संकुचन, पेल्विक कंजेशन, गलत पोश्चर में बैठने के कारण भी हो सकता है।

Periods के दौरान पाचन से जुड़ी समस्या

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती है। इसके अलावा मल त्यागने के दौरान भी आपको दिक्कत हो रही है तो यह नॉर्मल नहीं है। यह प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन बढ़ने, एंडोमेट्रियोसिस या किसी बढ़ती बीमारी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×