India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Prickly Heat: गर्मी में घमौरियों से रहना है दूर, तो ऐसे रखें ख्याल  

04:39 PM May 24, 2024 IST
Prickly Heat
Advertisement

Prickly Heat : मई महीने की शुरूआत से ही तपती धूप अपने चरम पर है। गर्मी में घमौरियों की समस्या लोगों में काफी बढ़ जाती है और इससे होने वाली खुजली से राहत पाने के लिए आज हम आपको बताएंगे कुछ घरेलू उपाय, जिसे करने से आपको राहत मिल सकती है। इस मौसम में कुछ देर भी बाहर निकला जाए या गर्मी में बिना पंखे के बैठा जाए तो जरूरत से ज्यादा पसीने निकलने लगते है।

Highlight:

 

Prickly Heat की वजह

गर्मी में जरूरत से ज्यादा पसीना निकलने लगता है और इससे बैक्टीरियल इंफेक्शन की संभावना काफी बढ़ जाती है। इससे शरीर पर घमौरियां (Prickly Heat) निकलने लगती हैं। घमौरियां होने से शरीर पर छोटे- छोटे लाल दाने हो जाते है, जिनमें खुजली और जलन होती है। बच्चे हों या बड़े किसी को भी घमौरियों का शिकार होना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप भी घमौरियों से दूर रहना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय करने से आपको मदद मिलेगी। यह सीने, अंडरआर्म्स, हाथ-पैरों पर ज्यादा निकलती है। बच्चों में घमौरियों की परेशानी बहुत होती है, क्योंकि उन्हें पसीना ज्यादा आता है।

ऐसे करें बचाव

घमौरियां हो जाने पर शरीर को ठंडा रखना जरूरी होता है। इसके लिए दिन में कम से कम दो बार नहाना चाहिए शरीर को ठंडक देने वाले पेय पदार्थों का सेवन करना लाभदायक होता है जैसे-ठंडा दूध, लस्सी, दही, नींबू पानी आदि। घमौरियों के समय धूप के संपर्क में आने से बचना चाहिए।

मुल्तानी मिट्टी लगाएं

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल घमौरियां दूर करने का एक बेहद पुराना नुस्खा है। बता दें मुल्तानी मिट्टी ठंडी होती है यह गर्मी को सोखने और शरीर को ठंठा करने का काम करती है। इसके इस्तेमाल से घमौरियों से निजात मिल सकता है। इसे लगाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल मिलाएं और पेस्ट बना लें और इसे स्किन पर 15 मिनट लगाए रखने के बाद धो लेने से काफी राहत मिलेगी।

खीरा

कच्चा खीरा घमौरियों पर लगाया जाए तो शरीर को काफी राहत देता है। यह घमौरियों से होने वाली दिक्कत को भी दूर करने में असरदार होता है। खीरे को काटकर घमौरियों पर लगा सकते हैं और फिर शरीर को ताजी हवा लगने दें। ऐसा करने से शरीर को ठंठक मिलता है।

एलोवेरा

घमौरियों के होने पर एलोवेरा लगाने से अच्छा असर दिखता है। इसके हीलिंग और सूदिंग गुण स्किन के लिए बेहतर माने जाते है। एलोवेरा की पत्ती से एलोवेरा का ताजा गुदा निकाले और इसे घमौरियों पर 15 से 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद धों ले राहत मिलेगी।

घमौरियां होने पर न करें ये काम

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

 

Advertisement
Next Article