India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

पोषक तत्वों का भंडार है Purple Cabbage, अपनी डाइट में जरूर करें शामिल

08:00 AM Feb 10, 2024 IST
Advertisement

Purple Cabbage: यह तो सभी जानते हैं कि हरी सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। Purple Cabbage एक ऐसी सब्जी है, जिसके बारे बहुत कम लोग ही जानते हैं। यह आसानी से नहीं मिलती है, जिसकी वजह से कई लोग इसके बारे में नहीं जानते। हालांकि अन्य सब्जियों की ही तरह यह भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसे डाइट में शामिल करने से हार्ट डिजीज और कैंसर से बचाव होता है।

Highlights

क्या आप जानते हैं बैंगनी पत्तागोभी के फायदे

सब्जियां हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी होती हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। बाजार में कई तरह की सब्जियां मिलती हैं, जिन्हें लोग अपनी पसंद और जरूरत के मुताबिक डाइट का हिस्सा बनाते हैं। पत्तागोभी इन्हीं सब्जियों में से एक है। अधितर लोगों ने हरा पत्तागोभी ही देखा और खाया होगा, लेकिन हरे पत्तागोभी के अलावा बाजार बैंगनी पत्तागोभी भी मिलता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

दिल को सेहतमंद बनाए

Purple Cabbage बैंगनी पत्तागोभी फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है और इसमें एंथोसायनिन और Vitamin जैसे कंपाउंड मौजूद होते हैं, जो हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होती है। पर्पल कैबेज खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।

पाचन स्वास्थ्य को करे बेहतर

Purple Cabbage फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देता है। साथ ही यह कब्ज को रोकने और स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

Purple Cabbage में Vitamin-A और जेक्सैन्थिन जैसे कंपाउंड की भरपूर मात्रा होती है, जो आंखों की सेहत बनाने के लिए काफी हेल्प करता है। इसमें मौजूद ये पोषक तत्व हेल्दी विजन बनाए रखने, उम्र से संबंधित मेकुलर डिजनरेशन से बचाने और मोतियाबिंद के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

वजन घटाने में सहायक

बैंगनी पत्तागोभी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और फाइबर भरपूर होता है, जो इसे वजन घटाने के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर कंटेंट लंबे समय तक आपका पेट भरा महसूस कराते हैं, जिससे भूख कम लगती है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं।

इम्यून सिस्टम मजबूत करे

इसमें भारपूर मात्रा में Vitamin-C पाई जाती है, जो स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में Vitamin-C का सेवन प्रतिरक्षा कार्य को बढ़ावा देने, संक्रमण से बचाने और पूरे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण

Purple Cabbage के अंदर पाए जाने वाले एंथोसायनिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे गठिया जैसी सूजन संबंधी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

Vitamin-C और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पर्पल कैबेज सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी पुरानी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article