W3Schools
Advertisement

Radhika Merchant Saree Looks: सिल्क से लेकर सीक्वेंस तक, इस दिवाली राधिका मर्चेंट जैसी साड़ियों से पाएं रॉयल लुक

राधिका का साड़ी कलेक्शन ट्रेडिशनल सिल्क की चमक से लेकर सीक्वेंस की मॉडर्न शाइन तक हर अंदाज में परफेक्ट है। इस दिवाली आप भी उनके इन 5 खास लुक्स से प्रेरणा लेकर महफिल लूट सकती हैं।
11:14 AM Oct 30, 2026 IST | Anjali Dahiya
राधिका का साड़ी कलेक्शन ट्रेडिशनल सिल्क की चमक से लेकर सीक्वेंस की मॉडर्न शाइन तक हर अंदाज में परफेक्ट है। इस दिवाली आप भी उनके इन 5 खास लुक्स से प्रेरणा लेकर महफिल लूट सकती हैं।
radhika merchant saree looks  सिल्क से लेकर सीक्वेंस तक  इस दिवाली राधिका मर्चेंट जैसी साड़ियों से पाएं रॉयल लुक
Radhika Merchant Saree Looks( Source: Social Media)

Radhika Merchant Saree Looks: दीपावली के खास मौके पर हर महिला की चाहत होती है कि उसका लुक सबसे अलग और रॉयल नजर आए। अगर आप भी इस बार कुछ हैवी और ट्रेंडी ट्राई करने की सोच रही हैं, तो अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट से बेहतर फैशन इंस्पिरेशन और कोई नहीं हो सकती। राधिका का साड़ी कलेक्शन ट्रेडिशनल सिल्क की चमक से लेकर सीक्वेंस की मॉडर्न शाइन तक हर अंदाज में परफेक्ट है। इस दिवाली आप भी उनके इन 5 खास लुक्स से प्रेरणा लेकर महफिल लूट सकती हैं।

Advertisement

1. Ivory Chiffon Sequin Saree

Radhika Merchant Saree Looks
Radhika Merchant Saree Looks( Source: Social Media)

अगर आप सोबर और गॉर्जियस दिखना चाहती हैं, तो राधिका का आइवरी शिफॉन लुक बेस्ट है। पूरी साड़ी पर बारीक सीक्वेंस वर्क और स्लीवलेस ब्लाउज इस लुक में चार चांद लगा देता है। बाजार में इस तरह की शिफॉन सीक्वेंस साड़ियां आपको आसानी से 2500 से 3500 रुपये की रेंज में मिल जाएंगी।

Advertisement

2. Shimmery Ombré Metallic Saree

Radhika Merchant Saree Looks( Source: Social Media)
Radhika Merchant Saree Looks( Source: Social Media)

कुछ हटकर और मॉर्डन ट्राई करने के लिए राधिका मर्चेंट की शिमरी ओम्ब्रे मेटैलिक साड़ी एक बेहतरीन विकल्प है। इस तरह की शिमर जॉर्जेट साड़ियां नॉर्मल बजट यानी करीब 3000 से 4000 रुपये में मिल जाती हैं। इसे और अधिक आकर्षक बनाने के लिए स्वीटहार्ट या डीप U-नेक ब्लाउज के साथ पेयर करें।

Advertisement

3. White Net Saree

Radhika Merchant Saree Looks( Source: Social Media)
Radhika Merchant Saree Looks( Source: Social Media)

क्लासी और स्टाइलिश दिखने के लिए व्हाइट नेट साड़ी का कोई मुकाबला नहीं है। अगर आप बहुत ज्यादा डीप ब्लाउज पसंद नहीं करती हैं, तो इसे सिंपल U-नेक में बनवाएं और पीछे स्टाइलिश डोरी लगवाएं। लुक को मॉडर्न टच देने के लिए ब्लाउज को स्लीवलेस रखें, हालांकि हल्की ठंड को देखते हुए आप नेट की फुल स्लीव्स भी चुन सकती हैं।

4. Aqua Blue Chiffon Saree

Radhika Merchant Saree Looks( Source: Social Media)
Radhika Merchant Saree Looks( Source: Social Media)

अगर इस दिवाली आप एक दमदार और पावरफुल लुक चाहती हैं, तो एक्वा ब्लू शिफॉन साड़ी जरूर चुनें। इसके साथ स्लीवलेस या डीप नेक ब्लाउज का कॉम्बिनेशन आपके पूरे लुक को और ज्यादा ग्रेसफुल और स्टाइलिश बना देगा।

5. Off-white Silk Saree

Radhika Merchant Saree Looks( Source: Social Media)
Radhika Merchant Saree Looks( Source: Social Media)

यह साड़ी उन महिलाओं के लिए एकदम परफेक्ट है जिन्हें सटल और क्लासी एलिगेंस पसंद है। इस खूबसूरत सिल्क साड़ी को ट्रेडिशनल U-नेक ब्लाउज के साथ वियर करें, जो आपके फेस्टिव लुक को एक संपूर्ण और शाही अंदाज देगा।

Also Read: Ahoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी पर दिखना है सबसे खास? इन 5 खूबसूरत नीली साड़ियों से पाएं एक ग्रेसफुल और एलिगेंट लुक

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×