India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Relationship Tips: इस वजह से बिगड़ सकता है आपका रिश्ता, न करें ये गलतियां

04:34 PM Mar 04, 2024 IST
Advertisement

Relationship Tips: जब रिश्ता बनता है तो उसकी शुरुआत दोनों ओर से बहुत अच्छी होती है लेकिन स्टार्टिंग अच्छी हो ऐसा जरुरी नहीं है क्योंकि धीरे-धीरे एक दूसरे की बहुत सारी खामियां और आदतें सामने निकल कर आती हैं जिससे दोनों पार्टनर्स के बीच दूरियां बढ़ने लग जाती हैं। कभी-कभी रिश्तों में गलतफमियों इतनी बढ़ जाती हैं कि, रिश्ता खत्म होने की कगार पर पहुंच जाता है। बहुत से कपल्स एक समय पर रिश्ते को झेलना शुरू कर देते हैं या फिर उसे संभलाने के बजाय उसे खत्म ही कर देते हैं। बहुत से कपल्स रिश्ते में रहते हुए बस एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं रिश्ते में ध्यान न देना रिश्ता खत्म होने की एक बहुत बड़ी वजह बनता है। एक बात का ध्यान रखें कि आपकी एक छोटी से गलती आपके प्यार से सींचे हुए रिश्ते की बर्बादी बन सकती है। आइये जानें वह टिप्स जिनकी मदद से आप अपने रिश्ते को संजोकर रख सकते हैं।

आपस में बात करें

रिलेशनशिप में आने के बाद सबसे ज्यादा जरुरी है अपने रिश्ते में कुछ सीमाएं बनाकर रखना। रिश्ते में आने के तुरंत बाद दोनों साथियों को एक दूसरे के साथ खुलकर बातचीत करना सबसे ज़्यादा जरुरी है, आप दोनों को ही इतना पता होना चाहिए की आपके पार्टनर की पसंद और नापसंद क्या है, साथ ही उनकी इच्छाएं और आदि चीजें भी पता होनी चाहिए। इससे आप दोनों को पता होगा की आपका पार्टनर आपसे क्या एक्सेप्ट कर रहा है या फिर रिश्ते को लेकर उसकी क्या सीमाएं हैं। सीमाएं पता चलने के बाद आप दोनों के बीच लड़ाई होने की सम्भावना कम होगी। लेकिन यदि आप रिश्ते में शुरुआत से ही एक दूसरे के बारे में नहीं जानेंगे तो आपके रिश्ते में मुश्किलें आना सवभाविक है।

व्यस्त होने पर नजरअंदाज

अक्सर रिलेशनशिप में आने के बाद कोई एक पार्टनर अपने काम या नौकरी के चलते बिजी हो जाता है जिससे वह अपने साथी की जरूरतों या इच्छाओं को अनदेखा करने लगता है जिससे रिश्ते में शक और तनाव बढ़ने लगता है और रिश्ते में दुरी आने की सम्भवाना भी बढ़ जाती है। इसलिए लंबे समय तक व्यस्त रहते हुए अपने साथी से थोड़ी थोड़ी बात करते रहें इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा और रिश्ते में दूरियां नहीं आएंगी।

भरोसा बनाएं रखें

रिश्ते को लम्बा या ज़िन्दगी भर चलाने के लिए अपने साथी पर भरोसा करें और उसकी बातों को ध्यान से सुनें। रिश्ते में समय देना बहुत महत्वपूर्ण है यदि रिश्ते को समय न मिले तो वह रिश्ता खोखला होने लगता है इसलिए अपने रिश्ते को समय जरूर दें लेकिन, फिर भी साथी को समय न दे पाने के चलते उसे प्यार से समझाएं और जताएं की वो भी आपके लिए उतने ही जरुरी हैं जितने आप उनके लिए हैं। अपने साथी को विश्वास दिलाएं कि आप उनके साथ कुछ गलत नहीं करेंगे। विश्वास रिश्ते को चलाने का एक महत्वपूर्ण तत्व है। यदि आप रिश्ते में झूठ बोलते हैं या कुछ छिपाते हैं तो इससे आपके पार्टनर का विश्वास टूट सकता है। इससे आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।

अपने पार्टनर का साथ दें

अपने पार्टनर का साथ दें। हर अच्छी चीज में अपने पार्टनर का समर्थन करें और गलत चीजें करने से रोकें। अपने पार्टनर के विश्वास को बना कर रखें साथ ही यदि उन्हें कोई परेशानी हो तो उसे सुलझाने की कोशिश करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article