Rice Water for Skin: क्या वाकई 7 दिनों तक चेहरे पर चावल का पानी लगाने से मिलती है कोरियन Glass Skin? जानिए
04:21 PM Jul 03, 2026 IST | Khushi Srivastava
चेहरे पर चावल का पानी (Rice Water) लगाना आजकल स्किनकेयर का एक बहुत बड़ा ट्रेंड बन चुका है। दरअसल, कोरिया और जापान में सदियों से इसका इस्तेमाल ग्लास स्किन पाने के लिए किया जा रहा है। चावल के पानी में विटामिन बी, सी और ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो स्किन सेल्स को पोषण देने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें फेरुलिक एसिड जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो एंटीएजिंग जैसा काम करते हैं। अगर चावल के पानी से इस्तेमाल सही ढंग से किया जाए, तो ये स्किन को बेदाग और चमकदार बना सकता है। आइए, जानें अगर आप 7 दिनों तक लगातार चावल का पानी लगाते हैं, तो इससे आपकी स्किन में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे।
7 दिनों तक चेहरे पर चावल का पानी लगाने से क्या होगा? (Rice Water for Skin)

1. हाइड्रेशन
चावल का पानी एक बेहतरीन नैचुरल टोनर की तरह काम करता है। पहले और दूसरे दिन आपकी त्वचा बहुत सॉफ्ट और हाइड्रेटेड हो जाएगी। यह त्वचा के रूखेपन को खत्म करता है और चेहरा खिला-खिला दिखता है।
Advertisement
2. दाग-धब्बों में कमी
अगर आपके चेहरे पर धूप के कारण टैनिंग हो गई है या हल्के काले धब्बे हैं, तो तीसरे और चौथे दिन के इस्तेमाल से वे हल्के होने लगते हैं। त्वचा में नैचुरल निखार दिखने लगता है।
Advertisement
3. एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल
अगर आपके चेहरे पर बड़े ओपन पोर्स हैं, तो पांचवें दिन तक पोर्स छोटे और टाइट होने लग जाएंगे। इसके अलावा, यह त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल (Sebum) को कंट्रोल करता है, जिससे पिंपल्स होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
Advertisement
4. नेचुरल ग्लो
सांतवें दिन तक आपको अपनी त्वचा पर एक नैचुरल ग्लो दिखाई देगी। त्वचा पहले से कहीं ज्यादा सॉफ्ट, ग्लोइंग और साफ नजर आएगी।
चावल का पानी कैसे बनाएं?
- उबला हुआ: चावल पकाते समय उसमें थोड़ा ज्यादा पानी डालें। जब चावल पक जाए, तो उसका बचा हुआ गाढ़ा पानी छानकर अलग कर लें। इसे ठंडा करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
- फरमेंटेड मेथेड: आधे कप चावल को अच्छे से धो लें। फिर उसे 2 कप पानी में भिगोकर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चावल को छान लें और उस पानी को एक कांच की बोतल में भरकर 1 दिन के लिए कमरे के तापमान पर रखें। जब उसमें से हल्की खट्टी महक आने लगे, तो उसे फ्रिज में रख दें। यह पानी त्वचा के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। आप इस पानी को 5 से 7 दिनों तक फ्रिज में रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं। 7 दिन बाद दूसरा पानी बनाएं।
Advertisement
Join Channel