W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Silver Payal New Design: बजट में भी दिखेगा रॉयल लुक! देखें लाइटवेट से लेकर ब्राइडल तक के बेस्ट पायल डिजाइंस

पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए पायल के लेटेस्ट डिजाइंस एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। मार्केट में 10 ग्राम चांदी के कई शानदार डिजाइंस आसानी से मिल जाते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के मुताबिक कस्टम-मेड भी करवा सकती हैं।
04:19 PM Jul 31, 2026 IST | Anjali Dahiya
पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए पायल के लेटेस्ट डिजाइंस एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। मार्केट में 10 ग्राम चांदी के कई शानदार डिजाइंस आसानी से मिल जाते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के मुताबिक कस्टम-मेड भी करवा सकती हैं।
silver payal new design  बजट में भी दिखेगा रॉयल लुक  देखें लाइटवेट से लेकर ब्राइडल तक के बेस्ट पायल डिजाइंस
Silver Payal New Design( Source: Social Media)

चांदी की पायल न केवल परंपरा का हिस्सा हैं, बल्कि पैरों की सुंदरता में भी चार चांद लगा देती हैं। रोजाना पहनने से लेकर शादी-ब्याह जैसे खास मौकों तक, बाजार में चांदी की पायल के कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। आजकल 10 ग्राम में मिलने वाले लाइटवेट पायल डिजाइंस महिलाओं को बेहद पसंद आ रहे हैं।

Advertisement

अगर आप भी अपने लिए एक परफेक्ट पायल तलाश रही हैं, तो इन लेटेस्ट और एवरग्रीन डिजाइंस पर जरूर नजर डालें।

Advertisement

Kundan Anklet

 silver payal designs for sawan
silver payal designs for sawan( Source: Social Media)

रॉयल और एथनिक के लिए कुंदन पायल बेस्ट ऑप्शन है। फ्लोरल और मल्टीकलर कुंदन वर्क नई दुल्हनों के पैरों पर बहुत खूबसूरत लगता है। इसमें पर्ल और छोटे घुंघरू जुड़वाकर आप इसे डेली वियर या फेस्टिव लुक दोनों के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

Advertisement

Ghungroo Anklet

New chandi ki payal
New chandi ki payal( Source: Social Media)

घुंघरू वाली पायल का फैशन कभी पुराना नहीं होता। इसकी छन-छन पैरों की शोभा बढ़ा देती है। आप अपनी पसंद के हिसाब से छोटे या बड़े साइज के घुंघरू लगवा सकती हैं। भारी ब्राइडल लुक से लेकर सिंपल डेली वियर तक, यह हर रूप में जंचती है।

Stone Studded Anklet

new payal design
new payal design( Source: Social Media)

अगर आप कुछ हल्का और स्टाइलिश चाहती हैं, तो कलरफुल स्टोन या इंफिनिटी पैटर्न वाली पायल चुन सकती हैं। यह लाइटवेट पायल ऑफिस जाने वाली लड़कियों और न्यूली मैरिड वुमन के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

Pearl Anklet

new payal design silver
new payal design silver( Source: Social Media)

मोती (पर्ल) का क्लासिक लुक हमेशा ट्रेंड में रहता है। आप पतली दो-लेयर वाली चेन में छोटे-छोटे मोती लगवाकर मिनिमल लुक पा सकती हैं। वेस्टर्न और एथनिक दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ मॉडर्न लुक पाने के लिए इसमें मोतियों के साथ हल्के घुंघरू भी जोड़ सकती हैं।

Also Read: Rajkoti Jhalar Latest Designs For Sawan: घुंघरू वाली पायल भूल जाएंगी! देखें राजकोटी झालर पायल के ट्रेंडी और रॉयल डिजाइन्स

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×