W3Schools
Advertisement

Simple Boat Neck Blouse Designs: साड़ी हो या लहंगा, रॉयल लुक देंगे ये 5 ट्रेंडी Boat Neck ब्लाउज डिज़ाइन्स!

अगर आप भी इस सीज़न अपने एथनिक लुक में ग्लैमर का तड़का लगाना चाहती हैं, तो ट्राई करें Boat Neck ब्लाउज के ये 5 लेटेस्ट और ट्रेंडी डिज़ाइन्स!
02:32 PM Aug 05, 2026 IST | Anjali Dahiya
अगर आप भी इस सीज़न अपने एथनिक लुक में ग्लैमर का तड़का लगाना चाहती हैं, तो ट्राई करें Boat Neck ब्लाउज के ये 5 लेटेस्ट और ट्रेंडी डिज़ाइन्स!
simple boat neck blouse designs  साड़ी हो या लहंगा  रॉयल लुक देंगे ये 5 ट्रेंडी boat neck ब्लाउज डिज़ाइन्स
Simple Boat Neck Blouse Designs( Source: Social Media)

फैशन की दुनिया में ट्रेंड्स आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ स्टाइल ऐसे होते हैं जो हमेशा एवरग्रीन और रॉयल बने रहते हैं। इन्हीं में से एक है बोट नेक ब्लाउज।

Advertisement

चाहे आप किसी शादी में सिंपल सिल्क साड़ी पहन रही हों या किसी पार्टी में हैवी लहंगा, एक परफेक्ट बोट नेक ब्लाउज आपके पूरे लुक की कायापलट कर सकता है। यह गले और कॉलरबोन (Collarbone) को बहुत ही ग्रेसफुल तरीके से हाइलाइट करता है, जिससे आपको मिलता है एक एलिगेंट और सेलिब्रिटी-स्टाइल लुक। अगर आप भी इस सीज़न अपने एथनिक लुक में ग्लैमर का तड़का लगाना चाहती हैं, तो ट्राई करें Boat Neck ब्लाउज के ये 5 लेटेस्ट और ट्रेंडी डिज़ाइन्स!

Advertisement

Sheer Net Boat Neck

Latest boat neck blouse patterns for sarees
Latest boat neck blouse patterns for sarees( Source: Social Media)

अगर आप थोड़ा बोल्ड और मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो शेक या नेट (Sheer Net) वाला बोट नेक ब्लाउज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें कंधे और गले के पास पारदर्शी नेट का इस्तेमाल होता है, जिस पर हल्की एम्ब्रॉयडरी या सीक्वेंस वर्क किया जाता है। यह डिज़ाइन नेट, शिफॉन और जॉर्जेट साड़ियों के साथ बेहद ग्लैमरस लगता है।

Advertisement

Keyhole Back Boat Neck

simple boat neck blouse
simple boat neck blouse( Source: Social Media)

सामने से क्लासिक बोट नेक और पीछे से एक सुंदर कट-आउट (Keyhole or Oval Cut), यह डिज़ाइन आपकी बैक को बहुत ही अट्रैक्टिव लुक देता है। यह ब्लाउज आगे से पूरी तरह ढका हुआ सोबर लुक और पीछे से एक सरप्राइजिंग स्टाइलिश एलिमेंट इसे बेहद खास बनाता है। इसे आप लहंगे के ब्लाउज या बनारसी साड़ी के साथ सिलवा सकती हैं। इसके साथ Bun हेयरस्टाइल बहुत जंचता है।

Elbow Sleeve Boat Neck

 boat neck blouse
boat neck blouse( Source: Social Media)

क्लासिक और विंटेज वाइब्स पसंद करने वाली महिलाओं की पहली पसंद! कोहनी तक की लंबाई वाली आस्तीन के साथ बोट नेक गले का कॉम्बिनेशन बहुत शाही लगता है। यह आपको बिना किसी तामझाम के एक रॉयल और सोबर लुक देता है। कांजीवरम, चंदेरी या सिल्क साड़ियों के साथ यह ब्लाउज डिज़ाइन सबसे बेस्ट लगता है।

Heavy Embroidered Boat Neck

simple boat neck blouse( Source: Social Media)
simple boat neck blouse( Source: Social Media)

अगर आप किसी शादी या ग्रैंड फंक्शन में जा रही हैं, तो प्लेन ब्लाउज के बजाय नेकलाइन पर भारी कढ़ाई या जरदोजी वर्क वाला बोट नेक चुनें। इसमें गले की बॉर्डर पर ही इतनी सुंदर ज्वेलरी-जैसी कढ़ाई होती है कि आपको गले में कोई हैवी नेकलेस पहनने की जरूरत ही नहीं पड़ती! इसे आप अपने ब्राइडल या हैवी पार्टीवेयर लहंगे के साथ पेयर कर सकती हैं।

Sleeveless Boat Neck

simple boat neck blouse( Source: Social Media)
simple boat neck blouse( Source: Social Media)

इंडो-वेस्टर्न वाइब और यूथफुल लुक के लिए स्लीवलेस बोट नेक ब्लाउज बिल्कुल परफेक्ट है। यह आपकी गर्दन और शोल्डर्स को स्लिम और Taller दिखाता है। रेडी-टू-वियर साड़ी, रफल साड़ी या फिर कॉकटेल पार्टी के लहंगे के साथ यह डिज़ाइन बहुत ट्रेंडी दिखता है।

Also Read:Latest Contrast Blouse Designs: इस सावन हरी साड़ी को दें ‘ग्लैमरस टच’, ट्राई करें ये कंट्रास्ट ब्लाउज डिजाइंस!

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×