India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Street Food: स्ट्रीट फूड में इस्तेमाल होने वाला कुकिंग ऑयल हो सकता है आपकी जान का दुश्मन

02:21 PM Jan 27, 2024 IST
Advertisement

Street Food: आज के समय में हर किसी को स्ट्रीट फूड बेहद पसंद होता है। स्ट्रीट फूड का जिक्र होते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि इन स्ट्रीट फूड की चीजों को बनाने में जो तेल इस्तेमाल होता है, वह हमारे हेल्थ के लिए कितना खतरनाक होता है?

बार-बार इस्तेमाल होने वाला तेल

स्ट्रीट फूड का जिक्र होते ही हमारे मन में चाट, पकौड़े, रोल और बर्गर की तस्वीरें उभरने लगती हैं। ये फूड अधिकतर लोगों को पसंद हैं, लेकिन हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि इन सबको बनाने के लिए जिन oil का इस्तेमाल किया जाता है, वह हमारे health के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादातर स्ट्रीट फूड के दुकानदार पैसे कम खर्च करने के लिए एक ही तेल को बार-बार इस्तेमाल करते हैं। इसमें बार-बार चाट, पकौड़े, समोसे आदि फ्राई करते हैं। एक ही तेल का इतनी बार गर्म करना, ठंडा करना और री-यूज करना उसकी क्वालिटी को बहुत नुकसान पहुंचाता है। आइए जानते हैं ये हमारे हेल्थ के लिए कितना नुकसानदायक है।

हृदय संबंधित बीमारियां

स्ट्रीट फूड बनाने के लिए जिस तेल का इस्तेमाल किया जाता है, उनमें ट्रांस फैट नामक हानिकारक चर्बी की मात्रा अत्यधिक होती है। ट्रांस फैट वह चर्बी होती है, जो हमारे शरीर को अंदर से खराब कर देती है। यह खून में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा देती है, जिससे हृदय रोग का खतरा काफी बढ़ जाता है। दिल का दौरा पड़ने या फिर दिल की धमनियों में ब्लॉकेज होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।

कैंसर का खतरा अधिक

रिसर्च के अनुसार, तेल को बार-बार गर्म करने से उसमें एक हानिकारक रसायन बनता है, जिसे एडलेहाइड कहते हैं। यह एक प्रकार का विषैला पदार्थ होता है, जो हमारी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे तेल का नियमित सेवन करने से कई प्रकार के कैंसर, खासकर फेफड़ों और आंतों का कैंसर होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए बार-बार गर्म किए गए तेल का इस्तेमाल ना करें। हमेशा ताजा और शुद्ध तेल का ही इस्तेमाल करें।

स्ट्रेस का कारण बन सकता है

कई रिसर्च से पता चला है, कि जब एक ही तेल को बार-बार गर्म किया जाता है, तो उसमें फ्री रेडिकल्स नामक हानिकारक पदार्थ बनते हैं। ये हमारी ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ा देते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article