Suit Designs For Sawan: इस सावन बिखेरें अपनी खूबसूरती का जलवा, ये सूट डिज़ाइन्स आपकी सुंदरता में लगा देंगे चार-चांद!
Suit Designs For Sawan: सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है और इस दौरान महिलाएं हरे रंग के साथ-साथ कई खूबसूरत और पारंपरिक कलर्स के आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं। सावन के सोमवार का व्रत हो या कोई पूजा-पाठ, हर महिला स्टाइलिश और ट्रेडिशनल दिखना चाहती है। वैसे तो इस मौसम में साड़ी पहनने का काफी क्रेज रहता है, लेकिन कई लड़कियों और महिलाओं को साड़ी से ज्यादा सलवार-सूट पहनना कम्फर्टेबल और पसंद होता है। आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक ट्रेंडी और खूबसूरत सूट डिज़ाइन्स आ चुके हैं।
अगर आप भी इस उलझन में हैं कि सावन में क्या पहनें जो आपको सबसे जुदा और खूबसूरत लुक दे, तो आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे परफेक्ट सलवार-सूट डिज़ाइन्स जो इस समय काफी ट्रेंड में हैं
Light Green Suit

"सावन के इस पावन महीने में अगर आप ट्रेडिशनल लुक के साथ कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो लाइट ग्रीन सलवार सूट एक परफेक्ट चॉइस है। अपने टेस्ट के हिसाब से इसे कस्टमाइज़ करवाएं, स्टाइलिश लुक के लिए आप स्लीवलेस या फिर एलिगेंट बेल-स्लीव्स (Bell Sleeves) डिज़ाइन चुन सकती हैं!
Farshi Salwar Suit

अगर आप वही पुराने शरारा-गरारा सूट पहनकर बोर हो चुकी हैं और कुछ नया व यूनिक ट्राई करना चाहती हैं, तो फारसी सलवार सूट आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है। इसके साथ मिनिमल एक्सेसरीज पेयर करें और पाएं एक एलिगेंट और रॉयल लुक!
Angrakha Suit Designs

हर मौके पर परफेक्ट दिखने के लिए एक खूबसूरत फ्लोरल अंगरखा सूट ट्राई करें। खूबसूरत बेस कलर पर बने प्यारे फ्लोरल प्रिंट्स इस सूट के लुक को दोगुना बढ़ा देते हैं। खास बात यह है कि यह स्टाइल आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों ही मार्केट में आसानी से मिल जाएगा।
A- Line Cotton Suit

यह सूट ऊपर से फिटेड होता है और नीचे की ओर जाते ही एक खूबसूरत फ्लेयर (A-शेप) में खुलता है। यह कट आपके शरीर को एक ग्रेसफुल और बेहतरीन शेप्ड लुक देता है।यह स्टाइल हर तरह की बॉडी शेप पर बेहद खूबसूरत लगता है।
उन महिलाओं के लिए एकदम परफेक्ट है जो बिना किसी तड़क-भड़क के एक क्लासिक और सोबर लुक चाहती हैं। इस सूट के लुक को और निखारने के लिए आप इसे इन चीज़ों के साथ टीम-अप कर सकती हैं

Join Channel