For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आप भी गर्मियों में रोजाना खाते हैं दही? जान लें यह जरूरी बातें, पड़ सकता है बुरा असर

12:04 PM Jun 01, 2024 IST
आप भी गर्मियों में रोजाना खाते हैं दही  जान लें यह जरूरी बातें  पड़ सकता है बुरा असर

Summer Health Tips: सेहत के लिए इतनी फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को दही का सेवन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। इसका जरूरत से ज्यादा सेवन उन्हें फायदे की जगह नुकसान भी।

Highlights

  • गर्मियों में शरीर को ठंडक देती है दही
  • लिमिट में करें दही का सेवन
  • कई सारे Vitamin और मिनरल्स भरपूर मात्रा

जान लें यह जरूरी बातें

दही को पोषण से भरपूर माना जाता है। इसमें कई सारे Vitamin और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। खासकर गर्मियों में लोग दही का रोजाना और ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोगों को पराठे के साथ सुबह-सुबह दही खाना पसंद होता है, क्योंकि यह कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या गर्मी में रोजाना दही ठीक है?

लिमिट में करें दही का सेवन

दही पेट के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक दही खाना अच्छी बात है, लेकिन इसे एक लिमिट मात्रा में खाना चाहिए। क्योंकि ज्यादा खाने से इसके कई सारे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। रात में इसे खाने से डॉक्टर इसे मना करते हैं क्योंकि इसे खाने से कफ बनने लगता है।

दही खाने से होते हैं ये फायदे

 

सेल्स को बढ़ने के लिए अमिनो एसिड की जरूरत पड़ती है। इसमें भरपूर मात्रा में मसल्स, स्किन, बाल, नाखून जैसी चीजें प्रोटीन से बनी होती है।  USDA के मुताबिक (ref.), 100 ग्राम दही के अंदर 11.1 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। आंतों में कई सारे जिंदे बैक्टीरिया होते हैं। यह खाना पचाने और पोषण से भरपूर होता है। दही खाने से कब्ज, ब्लोटिंग, गैस, पेट की गर्मी भी दूर करती है।

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम की जरूरत पड़ती है। कैल्शियम के कारण हड्डियां मजबूत होती है. इस खतरे को कम करने के लिए दही जरूर खाना चाहिए। दही खाने से पेट ठंडा रहता है और पेट की जलन भी कम होती है। पेट में होने वाली एसिडिटी भी दही खाकर कम किया जा सकता है। दही-चीनी मिलाकर खाने से पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×