For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गर्मियों का रामबाण इलाज है गन्ने का जूस, जानें इसके अनेक फायदे

12:05 PM Jun 02, 2024 IST
गर्मियों का रामबाण इलाज है गन्ने का जूस  जानें इसके अनेक फायदे

Summer Health Tips: र्मियों में गन्ने का जूस सिर्फ प्यास को बुझाने ही नहीं बल्कि, शरीर को रिफ्रेश रखने में भी मददगार है। गन्ने का जूस डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद कर सकता है। गन्ने का ताजा जूस कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है लेकिन फायदे होने के साथ ही इसके कुछ नुकसान भी होते हैं।

Highlights

  • भीषण गर्मी से परेशान है जनता
  • बेल्दी रहने के लिए पिएं गन्ने का जूस
  • ये हैं इसके अद्भुत फायदे

गन्ने के जूस के ये हैं फायदे

गन्ने के जूस को और भी पौष्टिक बनाने के लिए इसमें नींबू और अदरक का जूस और नारियल पानी मिला कर पीने से इसके अद्भुत फायदे मिलते हैं। इससे यूरीन आसानी से निकलने में मदद मिलती है और किडनी की कार्यशैली में सुधार होता है। कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक, आयरन और पोटैशियम से भरपूर गन्ने का जूस ढेर सारे विटामिन का भी स्रोत है जैसे विटामिन ए, बी1, बी2, बी3 और विटामिन सी। आइए जानते हैं गन्ने के जूस के फायदे।

डिहाइड्रेशन

गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। गन्ने के जूस को पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या से बचा जा सकता है।

वजन घटाने

खाली पेट गन्ने का जूस पीने से वजन को कम किया जा सकता है। गन्ने में फइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। डाइटरी फाइबर वजन कम करने के साथ-साथ लिपिड को नियंत्रित करने और ग्लूकोज को तोड़कर ऊर्जा बनाने में सहायक हो सकता है।

पेट के लिए

गन्ने में फाइबर, विटामिन और मिनरल के गुण पाए जाते हैं, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

एनर्जी बढ़ाने

गर्मी के मौसम में शरीर में एनर्जी कम महसूस करते हैं तो गन्ने के जूस का सेवन कर सकते हैं। गन्ने के जूस में कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में एनर्जी के लेवल को बनाएं रखने में मदद कर सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×