W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Summer Pimples on Face: गर्मियों में अचानक क्यों बढ़ जाती है Face पर Pimple की समस्या? जानें पसीना, धूप और खानपान से जुड़ी ये 5 बातें

03:03 PM Jun 03, 2026 IST | Kajal Yadav
summer pimples on face  गर्मियों में अचानक क्यों बढ़ जाती है face पर pimple की समस्या  जानें पसीना  धूप और खानपान से जुड़ी ये 5 बातें
Summer Pimples on Face (Source: AI)

Summer Pimples on Face: आजकल पिंपल बहुत ही आम समस्या बन गई है, जो गर्मियों के समय बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। मौसम में बदलाव का असर हमारी बॉडी के सात-साथ स्किन पर भी देखने को मिलता है। लेकिन पिंपल्स जो कि आमतौर पर बॉडी में टॉक्सिन और हार्मोनल बदलाव के कारण होते हैं। लेकिन बहुत लोगों का ये सवाल रहता है कि गर्मी के मौसम में पिंपल ज्यादा क्यों निकलते हैं, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गर्मी और नमी बढ़ने पर त्वचा में कई तरह के बदलाव होते हैं।

Advertisement

जिससे मुंहासे, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स होने की संभावना बढ़ जाती है। इसका कारण पसीना और स्किन में बनने वाला ज्यादा तेल होता है। ऐसे में आइए जानते हैं, गर्मी में ज्यादा पिंपल होने का कारण क्या है।

Advertisement

Summer Pimples on Face: जानिए गर्मी में क्यों बढ़ जाती है पिंपल की समस्या

summer acne causes and remedies
summer acne causes and remedies (Source: social media)

1. आइसक्रीम और मीठी चीजें

गर्मी में बहुत ज्यादा चीनी और रिफाइंड से बनी चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए। इनके अधिक सेवन से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने लगता है। इससे शरीर में इंसुलिन का लेवल बढ़ जाता है। जिससे फेस पर बहुत ज्यादा पिंपल और दाग-धब्बे होने लगते हैं।

Advertisement

2. आम का ज्यादा सेवन

गर्मियों में आम बाजार में आसानी से देखने को मिल जाता है। इसलिए आजकल लोग ज्यादा से ज्यादा आम का सेवन करते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत ज्यादा होता है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में तेल ज्यादा हो जाता है, जिससे पिंपल्स का खतरा और भी बढ़ जाता है।

hormonal acne in summer
hormonal acne in summer (Source: social media)

3. फास्ट फूड और तीखा खाना

गर्मियों के मौसम में बहुत ज्यादा फास्ट फूड और तीखा खाना खाने से स्किन प्रॉब्लम बढ़ जाती है। क्योंकि ये फूड्स बहुत ज्यादा ऑयली होते हैं, इसलिए ये शरीर में जाकर गर्मी को बढ़ाता है। गर्मियों में ज्यादा मसालेदार खाना खाने से शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है, जिससे बहुत ज्यादा पसीना आता है। ये पसीना स्किन पर बैक्टीरिया और जलन को बढ़ाकर एक्ने की समस्या को गंभीर कर देता है।

4. पसीने से पिंपल्स

गर्मियों में पसीना इसलिए आता है, ताकि हमारा शरीर ठंडा रहे। लेकिन बहुत ज्यादा पसीना आने से हमारी स्किन पर ऑइल बढ़ जाता है। जिससे कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। जब पसीना ज्यादा तेल और डेड सेल्स त्वचा की सतह पर जमा हो जाता है, तो इससे पोर्स बंद हो जाते है और इसमें बैक्टीरिया पनपने पर पिंपल और त्वचा संबंधी समस्याएं पैदा होती हैं।

Summer Pimples on Face
Summer Pimples on Face (Source: social media)

5. ज्यादा देर धूप में रहना

बहुत देर तक धूप में रहने से भी स्किन पर बहुत ज्यादा पिंपल की समस्या होने लगती है। लंबे समय तक सूरज की किरणों के सामने रहने से त्वचा में जलन और सूजन होने लगती है। इसके कारण त्वचा और अधिक तेल बनाने लगती है, जिससे मुंहासे बढ़ सकते हैं। गर्मियों में लंबे समय तक टाइट कपड़े, हेलमेट, टोपी या फेस मास्क पहनने से पसीना त्वचा पर जमा हो जाता है।

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×