India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

गर्मियों में फटे होंठों से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खें, मिलेगी राहत

12:54 PM Apr 21, 2024 IST
Advertisement

Summer tips: गर्मी का मौसम हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण होता है। हीट वेब के कारण होने वाली समस्याओं से लेकर, आंखों की एलर्जी, पाचन और त्वचा से संबंधित कई तरह की दिक्कतें इस मौसम में अपेक्षाकृत अधिक देखी जाती हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतते हुए गर्मी से बचाव करते रहने की अपील करते हैं।

Highlights

फटे होंठों से पाएं राहत

फटे हुए होंठ सुंदरता को कम कर देते हैं, जिससे चेहरा बेकार दिखने लगता है। अक्सर होंठ ठंड के मौसम में ज्यादा फटते हैं, लेकिन कुछ लोगों को गर्मी के दिनों में भी होंठ फटने की समस्या रहती है. आपके भी गर्मी के मौसम में होंठ फटते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको 5 आसान उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाकर आप अपने होठों को स्वस्थ बना सकते हैं।

करें ये आसान घरेलू उपाय

गर्मी के दिनों में तेज धूप, प्रदूषण, गर्म हवा और कम नमी के कारण होंठ फटने लगते हैं। उनमें दरार आ जाती है और पपड़ी निकलने लगती है, यह दर्दनाक भी हो सकता है। लेकिन चिंता न करें, इससे बचने के लिए आप यह पांच उपाय कर सकते हैं। सबसे पहले आपको रोजाना होठों पर लिप बाम या पेट्रोलियम जेली लगाना चाहिए। आप इसे दिन में तीन से चार बार लगा सकते हैं।

नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल

इसके अलावा आप नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे नारियल तेल, जैतून का तेल, बादाम का तेल आदि। घी का इस्तेमाल कर आप होठों को स्वस्थ रख सकते हैं। एलोवेरा जेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो फटे हुए होठों को ठीक करने में मदद करते हैं और उन्हें स्वस्थ रखते हैं। इसके अलावा पर्याप्त पानी पीने से होंठ स्वस्थ रहते हैं, आपको 7 से 8 गिलास पानी दिन में पीना चाहिए। अगर आप धूम्रपान या शराब का सेवन करते हैं, तो इसे आज ही छोड़ दें। ऐसा करने से होंठ खराब होने लगते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

इन उपायों के अलावा आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं, जैसे होठों को बार-बार न छुए। धूप में निकलने से पहले होठों पर सनस्क्रीन या लिप बाम लगाकर निकले। यदि आपके फटे हुए होंठ गंभीर हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article