India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

एलोवेरा खाने और लगाने के ये हैं चमत्कारी फायदे

05:31 PM Nov 03, 2023 IST
Advertisement

एलोवेरा एक ऐसी चीज है जिसके अनगिनत फायदे होते हैं। एलोवेरा स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यह स्किन संबंधी परेशानियों को दूर करता है और स्किन को सुंदर बनाता है। एलोवेरा एंटी-बैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीसेप्टिक होता है। यह मुँह से पिम्पल की समस्या भी दूर करता है साथ ही इसके उपयोग से त्वचा का रंग भी निखरता है। तो आइए जानते हैं एलोवेरा से जुड़े कुछ फायदों के बारे में।

 

एलोवेरा से दूर होते हैं पिम्पल्स

एलोवेरा मुँह पर लगाने से मुँह के पिम्पल्स दूर होते हैं। अक्सर बढ़ती उम्र में बच्चों को पिम्पल्स होने लगते हैं इनको रोकने के लिए एलोवेरा या एलोवेरा जेल का उपयोग किया जा सकता है। इससे समस्या को कम करने में आसानी होगी। एलोवेरा एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है जिससे यह पिम्पल्स को रोकने में मददगार होता है।

वजन घटाने में होगा लाभकारी

एलोवेरा का उपयोग वजन घटाने के लिए भी किया जाता है। एलोवेरा का जूस पीने से आपका वजन कम होता है और आपकी पाचन प्रणाली मज़बूत होती है। एलोवेरा में विटामिन B पाया जाता है। विटामिन B से शरीर का एक्स्ट्रा फैट एनर्जी में बदल जाता है।

मिलता है कब्ज से छुटकारा

एलोवेरा के सेवन से कब्ज में आराम मिलता है। एलोवेरा में पाया जाने वाला पीले रंग का पदार्थ कब्ज को दूर करने में सहायक है। इसके अलावा रात के समय एक गिलास एलोवेरा पीने से आपको अपने शरीर से संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article