India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

रात के समय होती हैं ये परेशानियां, डैमेज हो सकता है आपका लीवर रहें सावधान

12:07 PM Oct 26, 2023 IST
Advertisement

पहले के मुकाबले आजकल लोग का खानपान बहुत बदल गया है। लोगों का अनहेल्थी लाइफस्टाइल उनके लीवर को खराब करता जा रहा है। खराब लीवर के कारण लोगों को कई तरह की बिमारियों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी वाली बात यह है कि लीवर खराब होने के कुछ संकेत रात के समय में दिखाई पड़ते हैं। क्या आप भी जानना चाहते हैं कि क्या हैं वो लीवर खराब होने के संकेत? आइए जानते हैं।

पैरों पर सूजन आना

लीवर खराब होने का सबसे पहला संकेत रात में पैरों में सूजन आना है। पैरों में रात के समय सूजन से लीवर खराब होने का पता चलता है। दरअसल रात के समय लीवर में ब्लड कंसंट्रेशन बढ़ने लगता है जिससे लीवर पर दबाव पड़ता है। दबाव के कारण लीवर के खराब होने का खतरा अधिक होता है।

उल्टी जैसा मन होना

यदि रात के समय आपको उल्टी जैसा लगता है या आपका कुछ खाने का दिल नहीं करता, जी मिचलाता है तो यह भी लीवर खराब होने का एक संकेत हो सकता है। रात के समय में ऐसा होने पर आपको एक बार अपने लीवर की जांच अवश्य करानी चाहिए।

लगातार खुजली होना

यदि आपकी बॉडी में लगातार खुजली हो रही है और रात के समय में यह ज्यादा होती है तो आपको लीवर खराब होने की समस्या हो सकती है। शरीर में लगातार खुजली और जलन जैसी समस्या आपके लीवर के लिए खतरे की घंटी है।

टॉइलेट का रंग बदलना

यदि आपके टॉइलेट के रंग में बदलाव होता है। तो यह भी लीवर खराब होने का एक संकेत है। जब लीवर खराब होता है तो शरीर में बिलीरुबिन लेवल बढ़ने लगता है जिससे किडनी पर प्रभाव पड़ता है। यदि ऐसा रात के समय हो रहा है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

पेट में दर्द होना

यदि आपके पेट में दर्द रहता है और रात के समय में यह बढ़ जाता है तो ऐसा इसलिए होता है क्योंकि रात के टाइम लीवर में ब्लड जमा होने लगता है। ब्लड जमा होने से पेट में दर्द बढ़ता है। यह भी लीवर खराब होने का एक संकेत है। यदि आपको ऐसा होता है तो अपना लीवर चेक कराएं।

Advertisement
Next Article