For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haridwar: नगर निगम के SNA पर व्यापारियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

08:44 PM May 27, 2024 IST
haridwar  नगर निगम के sna पर व्यापारियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Haridwar: पिछले एक सप्ताह से नगर निगम अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का जमकर उत्पीड़न कर रहा है। सीमा में रखे व्यापारियों के सामानों को जब्त करते हुए स्लीप तोड़ रहा है। इसी कड़ी में आज रेलवे रोड़ के व्यापारियों ने नगर निगम के एसएनए का व्यापारी विरोधी कार्रवाई का विरोध किया।

Highlights

  • व्यापारियों ने नगर निगम के SNA पर उत्पीड़न का आरोप
  • 'नगर निगम सफाई के कामों पर नहीं दे रहा ध्यान'
  • 'पांच से दस हजार रुपये का करते है चालान'

Haridwar: व्यापारियों का आरोप

व्यापारियों का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से नगर निगम के एसएनए रोजाना व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं। कभी सामान उठाकर ले जा रहे हैं तो कभी दुकान के बाहर सीमा में बनी स्लीप तोड़कर उत्पीड़न कर रहे हैं। इतना ही नहीं रोजाना शाम को व्यापारियों प्रतिष्ठानों की वीडियो बनाकर उनमें खौफ पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

गली-मोहल्लों में है कूड़े के अंबार

व्यापारियों का आरोप है कि इन दिनों चारधाम यात्रा चरम पर है। गौरतलब है कि चारधाम यात्रा के लिए आ रहे लाखों तीर्थयात्री शहर में व्याप्त गंदगी से परेशान हैं। नियमित रूप से घाटों की सफाई न होने से दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है। शहर के हर गली-मोहल्लों में कूड़े के अंबार लगे हुए हैं। शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम के कानों में जूं तक नहीं रेंगती।

Haridwar: 'नगर निगम कार्यालय में करेंगे धरना प्रदर्शन'

शिकायत है कि सिर्फ अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न करते ‌देखे जा सकते हैं। यहां तक कि पांच से दस हजार रुपये का चालान तक कर रहे हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि निगम के SNA का रवैया नहीं बदला तो मजबूरन नगर निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित एक ज्ञापन MNA के माध्यम से भेजकर उनके स्थानांतरण की मांग करेंगे।

 संजय (पंजाब केसरी)

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×