For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आप भी River Rafting जैसे Adventure का लेना चाहते हैं मजा? ये हैं भारत की 5 टॉप जगहें

01:46 PM May 30, 2024 IST
आप भी river rafting जैसे adventure का लेना चाहते हैं मजा  ये हैं भारत की 5 टॉप जगहें

Travel Trip: इन गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इस बार एडवेंचर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे डेस्टिनेशन के बारे में बताने वाले हैं जो कि स्पोर्ट्स और एडवेंचर ट्रिप के लिए जाने जाते हैं। भारत में ऐसी कई शहर हैं जो अपने रिवर राफ्टिंग एडवेंचर के लिए जाने जाते हैं। यहां आप अपने दोस्तों के साथ जाकर व्हाइट वॉटर राफ्टिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। आइए जानते हैं भारत में राफ्टिंग के लिए लोकप्रिय 5 जगहों के बारे में।

Highlights

  • स्पोर्ट्स और एडवेंचर ट्रिप के लिए जाने वाली जगह
  • इस बार एडवेंचर ट्रिप प्लान कर सकते हैं
  • राफ्टिंग के लिए लोकप्रिय 5 जगहों

ये है टॉप 5 जगहें

गर्मियो का मौसम रिवर राफ्टिंग करने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। रिवर राफ्टिंग एक वाटर स्पोर्ट में से एक है, जिसे व्हाइट-वॉटर राफ्टिंग भी कहा जाता है। एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों को जिंदगी में एक बार रिवर राफ्टिंग का मजा जरूर लेना चाहिए। अगर आप इन छुट्टियों को अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिताने का प्लान कर रहे हैं, तो रिवर राफ्टिंग जरूर ट्राई कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम में जब नदी का जल स्तर बढ़ जाता है, तब राफ्टिंग करने का मजा और भी ज्यादा हो जाता है।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

ऋषिकेश गंगा नदी के किनारे बसा एक सुंदर शहर है। ऋषिकेश को रिवर राफ्टिंग की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। हर साल यहां ऐसे कई टूरिस्ट आते हैं, जो गंगा नदी पर यह स्पोर्ट ट्राई करने की इच्छा रखते हैं। यहां की राफ्टिंग के दौरान आप अलग-अलग रैपिड्स का सामना कर सकते हैं। यह जगह न केवल रोमांचकारी है, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता से भी भरपूर है।

लद्दाख, जम्मू और कश्मीर

लद्दाख पहाड़ों में बसा एक बहुत ही सुंदर शहर है। यहां की खूबसूरती हर किसी के दिल में बस जाती है। लद्दाख में बहने वाली जंस्कार नदी पर राफ्टिंग करने से आपको एक शानदार अनुभव मिल सकता है। यहां के सुंदर घाट और ठंडे पानी वाली नदी में राफ्टिंग करना चुनौतीपूर्ण और रोमांचकारी होता है।

कुल्लू-मनाली, हिमाचल प्रदेश

कुल्लू-मनाली हिमाचल प्रदेश की जानी मानी टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। हर साल यहां कई लोग अपनी गर्मियों की छुट्टियां मनाने जाते हैं। साथ ही, यहां के नजारों का खूब लुफ्त उठाते हैं। यहां बहने वाली ब्यास नदी पर राफ्टिंग करने से एक शानदार अनुभव मिलता है। यहां के सुंदर पहाड़ी नजारे और तेज बहाव वाली नदी राफ्टिंग के मजे को दोगुना कर देती हैं।

कुर्ग, कर्नाटक

कुर्ग हिमाचल प्रदेश का एक बहुत ही सुंदर शहर है। यह जगह अपने कॉफी के बागानों के लिए जानी जाती है। यहां की बारापोल नदी पर राफ्टिंग करने से एक रोमांचकारी अनुभव मिलता है। बादलों से ढ़के पहाड़ों के बीच राफ्टिंग करने से आपको कुदरत की सुंदरता देखने का मौका भी मिलता है।

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में बसा दार्जिलिंग शहर अपने चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। यहां की तीस्ता और रंगीत नदी पर राफ्टिंग करना नेचर लवर्स और एडवेंचर उत्साही लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है। यहां की राफ्टिंग के दौरान आप हरे-भरे जंगलों और पहाड़ों का आनंद ले सकते हैं।

कोलाड, महाराष्ट्र

मुंबई और पुणे के पास बसा शहर कोलाड महाराष्ट्र की टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। कोलाड कुंडलिका नदी पर राफ्टिंग के लिए जाना जाता है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य राफ्टिंग का मजा दोगुना कर देता है। महाराष्ट्र में रहने वाले लोग, जो रिवर राफ्टिंग की इच्छा रखते हैं। इस जगह अपने एडवेंचर पूरा कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×