India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

सुबह का जल्दी उठना, शारारिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए होगा गुणकारी

10:46 AM Nov 14, 2023 IST
Advertisement

आजकल के बदलते लाइफस्टाइल ने लोगों की सेहत बहुत खराब कर दी है, जिससे पहले के मुकाबले लोगों में लोगों में स्वास्थ्य समस्याएं ज्यादा हो रही हैं। लोग अपने काम की वजह से न सही समय पर सो पाते हैं और न ही सुबह सही समय पर उठ पाते हैं और स्वास्थ्य खराब रहने का यह भी एक मुख्य कारण होता है। समय पर न उठ पाने की वजह से लोगों में चिड़चिड़ापन, मानसिक तनाव, पेट से जुड़ी समस्याएं, मोटापा, शुगर और बीपी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। दरअसल सुबह जल्दी न उठ पाने से लोगों को सुबह की धूप, ताजी हवा नहीं मिल पाती है जिससे स्वास्थ्य खराब रहता है इसलिए लोग बिमारियों का शिकार होने लगते हैं, इसलिए सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें और इसके फायदे देखें, आइए जानते हैं सुबह जल्दी उठने के फ़ायदे।

मानसिक तनाव से छुटकारा

सुबह जल्दी उठकर बाहर की ताजा हवा और धूप लेने से मन शांत हो जाता है और दिमाग साफ होता है जिससे तनाव की समस्या दूर होती है। आजकल मानसिक रूप से बहुत लोग परेशान होते हैं इसका एक कारण सुबह जल्दी न उठना होता है।

पाचन प्रणाली होती है मज़बूत

सुबह जल्दी उठकर जल्दी फ्रेश होते हैं जिससे पाचन प्रणाली अच्छी होती है। आप घूमने फिरने के लिए टाइम निकाल पाते हैं जिससे पेट से जुडी लगभग सभी बीमारियां खत्म करने में मदद मिलती है।

थकान दूर होती है

रात को जल्दी सोकर सुबह जल्दी उठने से थकान नहीं होती है। जल्दी उठकर पूरा दिन शरीर ऊर्जावान बना रहता है। सुबह 4 से 6 बजे के बीच उठना सबसे अच्छा माना जाता है शुरुआत में इस समय में उठने में समस्या हो सकती है लेकिन एक बार आदत होने पर शरीर थकना बंद कर देता है।

त्वचा संबंधी बिमारियों से मिलेगा छुटकारा

यदि आपके अंदर बहुत गर्मी है जिससे शरीर पर दाने, पिंपल या एलर्जी की समस्या रहती है तो सुबह का उठना आपकी इस समस्या के लिए रामबाण इलाज है। सुबह उठकर सूर्य की किरणों में एक्सरसाइज या योग करने से स्किन पर ग्लो आता है और चेहरा चमकने लगता है।

दिल की बिमारियों में फायदेमंद

सुबह का उठना दिल से जुड़ी बीमारी नहीं होने देता है। सुबह उठकर घूमने या एक्सरसाइज करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सामान्य रहता है जिससे दिल मज़बूत रहता है।

वजन रहता है कंट्रोल

सुबह जल्दी उठकर यदि आप वॉक, रनिंग, एक्सरसाइज या व्यायाम करते हैं तो उससे शरीर का वजन कंट्रोल रहता है। इससे मोटापे की समस्या खत्म होने लगती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article