India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Walk in winter: सर्दियों में वॉक करना कितना जरुरी? जानिए सेहत के लिए लिहाज से इसके फायदे

10:25 AM Dec 19, 2023 IST
Walk in winter
Advertisement

Walk in winter: सर्दियां चल रही हैं, ऐसे में लोगों को सुबह उठकर वॉक करने जाने के लिए परेशानी होती है और ठंड के डर से कुछ लोग सर्दियों में वॉक करना बंद कर देते हैं लेकिन ऐसा करना कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सेहत के लिहाज से सर्दियों में वॉक करना बहुत अच्छा होता है, सभी को यह बात अच्छे से पता है कि सर्दियों में न नींद जल्दी खुलती है और न नींद खुलने के बाद जल्दी उठा जाता है तो फिर ये जिम या एक्सरसाइज कैसे? तो यदि आपको अपनी सेहत को बना कर और स्वस्थ रखना है उसके लिए आपको अपने मन की न सुनकर मोटे और गर्म कपड़े पहनकर एक लंबी वॉक पर जाना होगा क्योंकि यदि आप सुबह की वॉक छोड़ देते हैं तो इससे आपको वजन बढ़ने के साथ-साथ मेटाबोलिज्म बढ़ने, बीपी बढ़ने, चिंता बढ़ने, ब्रेन संबंधी बीमारियां होने और ब्लड सर्कुलेशन कम होने का खतरा बढ़ जाता है।

सर्दियों में वॉक करना क्यों जरूरी ?

सर्दियों में वॉक करना सेहत या स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वॉक करने से आपका वजन कंट्रोल में रहेगा क्योंकि सर्दियों में बहुत तेजी से वजन बढ़ने की समस्या होती है। इसके अलावा सर्दियों में वॉक से मेटाबोलिज्म ठीक रहता है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, बीपी कंट्रोल होता है, ब्लड शुगर में आराम मिलता है, शुगर मेटाबोलिज्म तेज होता है, स्किन पर होने वाले दाग-धब्बे और स्किन एलर्जी से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा स्वस्थ लोगों में कोई भी बीमारी पनपने का खतरा कम हो जाता है। सुबह की वॉकिंग एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए औषधि मानी
गई है।

सर्दियों में वॉक करने का सही समय

सर्दियों में सुबह-सुबह वॉक करने से आपको बचना चाहिए, इससे ठंड लगने की समस्या रहती है। सर्दियों में सुबह 8:30 से 9:30 के बीच में वॉक करें। सर्दियों में यह समय वॉक करने के लिए सबसे उचित है। इस समय ठंड लगने का खतरा नहीं रहेगा। या आप शाम के समय भी वॉक कर सकते हैं शाम को 5 से 6 बजे के बीच में वॉक करने का समय एकदम सही है इस समय के बाद वॉक करने से बचें क्योंकि फिर ठंड बढ़ने लग जाती है जिससे आपको सर्दी -खांसी और जुक़ाम हो सकता है।

सर्दियों में वॉक से बचें ये लोग

सर्दियों के मौसम में वॉक करना सभी के लिए अच्छा होता है लेकिन कुछ लोगों को इस दौरान बहुत ही कम वॉक करने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में हार्ट के मरीज, अस्थमा और निमोनिया जैसी बिमारियों से घिरे लोगों को वॉक करने से बचना चाहिए या अच्छी धूप निकलने के बाद ही थोड़ी वॉक करनी चाहिए। इस मौसम में इन बिमारियों के मरीजों को खुद को बचा कर रखना चाहिए और अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। मोटापा कम करने के लिए, हाई बीपी, ब्लड शुगर आदि बिमारियों से पीड़ित मरीजों को वॉक जरूर करनी चाहिए।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article