W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Weight Loss Mistakes to Avoid: Weight Loss की कोशिश में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 Mistakes? आज ही बदलें अपनी Habits और मोटापे को करें कम

04:26 PM Jun 02, 2026 IST | Kajal Yadav
weight loss mistakes to avoid  weight loss की कोशिश में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 mistakes  आज ही बदलें अपनी habits और मोटापे को करें कम
Weight Loss Mistakes to Avoid (Source: AI)

Weight Loss Mistakes to Avoid: आजकल के खराब लाइफस्टाइल के कारण लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। जब हमारे शरीर में बहुत ज्यादा चर्बी बढ़ जाती है, तो इससे बॉडी का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। मोटापा अपने साथ-साथ कई तरह की बीमारियां को जन्म देता है। आजकल बच्चे,युवा और बुजुर्गों हर उम्र के लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार ये समस्या तब होती है। जब हम अपने रोजाना के खान-पान के साथ अपनी लाइफस्टाइल पर ध्यान नहीं देते हैं।

Advertisement

क्या आप भी मोटापे की समस्या से परेशान हैं और अपना वजन कम करने के लिए कोई उपाय ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने मोटापे को आसानी से कम कर सकते हैं।

Advertisement

Weight Loss Mistakes to Avoid: वजन घटाने के लिए अपनाएं ये आदतें

weight loss mistakes
weight loss mistakes (Source: social media)

1. खाना छोड़ना ठीक नहीं

ज्यादातर लोग जल्दी वजन कम करने के लिए सबसे पहले खाना छोड़ देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपकी सबसे बड़ी गलती होती है। क्योंकि खाना आपके शरीर में एनर्जी को बनाए रखता है। क्रैश डाइटिंग में लोग जरूरत से बहुत कम कैलोरी लेते हैं, जिससे शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर को काम करने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए जब आप छोड़ देते हैं, तो कमजोरी, चक्कर आने, बाल झड़ने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

Advertisement

2. नींद है जरूरी

वेट लॉस के समय डाइट और एक्सरसाइज के साथ-साथ रात की नींद पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी होता है। रोजाना की खराब नींद और ज्यादा तनाव वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण होता है। अगर आप हर दिन सही और सीमित मात्रा में नींद नहीं लेते हैं, तो इससे हार्मोन प्रभावित होने लगते हैं। इससे ज्यादा भूख लग सकती है और कैलोरी इंटेक बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। तनाव के कारण पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है।

avoid mistakes
avoid mistakes (Source: social media)

3. तेजी से खाना

खाना खाते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी खाने को जल्दबाजी में नहीं खाना चाहिए। इसे हमेशा आराम से और चबा-चबा कर ही खाएं, वरना पेट जल्दी भरेगा और कुछ देर बाद फिर से कुछ खाने की इच्छा होगी। धीरे-धीरे खाने से शरीर को पेट भरने का एहसास होता है और इससे आप कम खाना खाते हैं। खाने के समय चबाना, रुकना ऐसी आदतें अपनाएं, ताकि पेट भरने से पहले ही आप ज़रूरत से ज़्यादा न खा लें।

4. खाने के ठीक पहले या बाद फ्रूट खाना

अगर आप भी गलत समय पर फ्रूट्स खाते हैं, तो इससे भी आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। खास करके गर्मी में मौसम में आपको भोजन और फल खाने के समय पर बेहद ध्यान देना चाहिए। वजन घटाने के लिए इन गलतियों पर जरूर ध्यान दें जैसे - खाने के बाद या ठीक पहले फ्रूट खा लेना। ऐसा करने से ना केवल डाइजेशन खराब होता है, बल्कि शुगर स्पाइक भी होने लगता है।

easy weight loss tips
easy weight loss tips (Source: social media)

5. दिनभर मील्स लेना

वेट लॉस करने के लिए दिनभर छोटे-छोटे मील्स खाने की आदत को छोड़ दें। अपना समय हमेशा याद रखें कि आपको किस समय क्या और कितना खाना है।हर दिन में सिर्फ तीन टाइम ही खाएं और किसी भी तरह की स्त्रैकिंग से बचें। ज्यादातर लोग हेल्दी स्नैक्स के लिए नट्स एंड सीड्स ज्यादा मात्रा में खा लेते हैं। जिसकी वजह से उनका कैलोरी इनटेक बढ़ने लगता है, जो वेट लॉस प्रोसेस को होने ही नहीं देता है।

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×