India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

क्या आप भी मोटापे से हैं परेशान? रोजाना सुबह पिएं खास ड्रिंक, चर्बी होगी दूर

12:51 PM May 13, 2024 IST
Advertisement

Weight Loss Tips: आजकल के खानपान की वजह से अधिकतर लोगों में मोटापा देखा गया है। अक्सर लोग मोटापे से परेशान रहते हैं। कई एक्सरसाइज के करने के बाद भी शरीर से मोटापा कम नहीं कर पाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना सुबह घर पर एक ड्रिंक बनाकर पी सकते है।

Highlights

ऐसे पाएं मोटापे से छुटकारा

आजकल के खानपान की वजह से मोटापा अब आम समस्या बन गया है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई प्रयास करते हैं। लेकिन फिर भी उन्हें असर नहीं होता है। ऐसे में अगर आप भी मोटापे को लेकर काफी परेशान रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिसे अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट पीते हैं, तो आपको कुछ ही दिनों में फर्क देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं उस ड्रिंक के बारे में।

रोजाना सुबह खाली पेट पिएं ये चीज

मोटापा कम करने के लिए आपको सबसे पहले उठते ही गुनगुने पानी के दो गिलास पीने चाहिए इसके थोड़ी देर बाद मेथी के बीच से बना यह ड्रिंक पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप रात में सोने से पहले कुछ मेथी दानों को एक ग्लास पानी में भिगोकर कर रख दें, दूसरे दिन सुबह इस पानी को हल्का गुनगुना करके छानकर चाय की तरह पी लें।

इससे आपके पेट की चर्बी आसानी से कम होगी और आपका शरीर हल्का महसूस होगा। इस ड्रिंक को रोजाना पीने से मोटापे के अलावा आपके बाल और त्वचा को भी अनेक फायदे होंगे। मेथी दाना बालों को मजबूत बनाता है और झड़ने से रोकता है। वही त्वचा को चमकदार और खूबसूरत बनाने के लिए भी मेथी दाना बेस्ट ऑप्शन है।

अजवाइन का पानी

इसके अलावा आप अजवाइन का पानी भी पी सकते हैं। यह गैस, SCDT की समस्या से राहत दिलाती है साथ ही पेट की चर्बी को कम करने में भी मददगार है। इसे बनाने के लिए आप रात में 1 गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन को भिगो दें। दूसरे दिन सुबह इसे हल्का गर्म करके छान ले, फिर चाय की तरह इसे पिएं।

ऐसा रोजाना करने से आपके आपको मोटापा से छुटकारा मिलेगा साथ ही खट्टी डकार, अपच जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। इन दोनों ड्रिंक की मदद से आप आसानी से अपने मोटापे को कम कर सकते हैं। कुछ लोगों को इन ड्रिंक से एलर्जी या परेशानी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article