देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
तेजी से वजन घटाने से सेहत पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव, हो सकती है कई गंभीर बीमारी
01:52 PM Jun 02, 2024 IST | Aastha Paswan
Weight Loss Tips: तेजी से वजन घटाना शरीर के लिए हो सकता है नुकसानदायक, हो सकती है कई गंभीर बीमारी कुछ लोग वजन कम करने के लिए शॉर्ट कट रास्ता अपनाते हैं लेकिन वह उनकी हेल्थ के लिहाज से काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकती है।
Advertisement
Highlights
Advertisement
- लोग अपना वजन घटाने के लिए क्या कुछ नहीं करते
- हेल्दी डाइट पर रहते हैं, नियमित एक्सरसाइज करते हैं
- गंभीर बीमारियों की तरफ जाने वाला हो सकता है
वैसे तो आज के दौर में लोग अपना वजन घटाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. खाना कम कर देते हैं, हेल्दी डाइट पर रहते हैं, जिम जाते हैं, नियमित एक्सरसाइज करते हैं. लेकिन अगर ऐसा हो कि आपके कुछ किए बिना ही आपका वजन लगातार कम हो रहा है, तो ये आपके फिट या छरहरे होने के संकेत नहीं है, बल्कि इसका रास्ता कई गंभीर बीमारियों की तरफ जाने वाला हो सकता है।
Advertisement

तेसी से वजन घटाने के नुकसान
- तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो इससे मांसपेशियों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है। कमजोर मेटाबॉलिज्म की समस्याएं हो सकती है।
- कम कैलोरी वाले इाइट लेने से वजन तेजी से घटने लगता है। साथ ही साथ इससे मांसपेशियों को काफी ज्यादा नुकसान होता है।
- इससे मसल्स कमजोर होने लगती है और शरीर से वॉटर लॉस भी होने लगता है, जिसके कारण कमजोरी होने लगती है।

- तेजी से वजन कम होने के कारण थकान, बाल गिरने की समस्या,एनीमिया, कमजोर हड्डियां और खराब इम्युनिटी और फंक्शन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
- तेजी से वजन कम करने के चक्कर में शरीर को कई तरह से नुकसान होते हैं जैसे- बहुत ज्यादा थकान, मसल्स क्रैम्प, चक्कर आना, कब्ज और ठंड लगना और चिड़चिड़ापन की शिकायत हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Advertisement

Join Channel