India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Women's Day पर अपनी गर्ल गैंग के साथ बनाएं दिल्ली घूमने का प्लान, ये है हैपनिंग जगह

02:05 PM Mar 07, 2024 IST
Advertisement

Women's Day 2024: अगर आप भी Women's Day पर अपनी गर्ल्स गैंग के मौके को खास बनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना रही हैं, तो दिल्ली में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप अपनी गैंग के साथ जा सकते हैं। इसके ढ़ेरों ऑप्शन्स हैं और महिला दिवस पर तो कई जगहों पर खानपान से लेकर शॉपिंग और फन एक्टिविटीज में भी डिस्काउंट मिलता है तो दिल्ली की कौन सी जगहें है Women's Day सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट जान लें यहां।

Highlights

महिला दिवस सेलिब्रेशन के लिए हैं बेस्ट

8 मार्च का दिन दुनियाभर में Women's Day के रूप में मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के अचीवमेंट्स को सेलिब्रेट करने और लाइफ में उनके योगदान के लिए उन्हें thankyou कहने का दिन होता है। इस दिन को लोग अलग-अलग तरीकों से सेलिब्रेट करते हैं। कोई अपनी स्पेशल lady के लिए गिफ्ट प्लान करता है, तो कोई बुके देता है, कोई डिनर प्लान करता है, तो कुछ लोग अलग तरह से उन्हें सरप्राइज करते हैं। वैसे एक और भी तरीका है जिससे आप उन्हें खुश कर सकते हैं और वो है आउटिंग का प्लान। जी हां, इस दिन को थोड़ा और यादगार बनाने के लिए आप उनके साथ थोड़ा वक्त बिताएं। नो डाउट आपका ये प्लान उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आएगा।

अपनी गर्ल गैंग के साथ घूमें

कई महिलाओं का कहना है कि इस दिन को खुद सेलिब्रेट करने के लिए पार्टनर पर डिपेंड क्यों रहना, आप खुद ही अपनी गर्ल्स गैंग के साथ निकल जाएं अपनी इस दिन को मजेदार बनाने के लिए। अगर आप दिल्ली में रहती हैं, तो हम आपको ऐसे ऑप्शन्स बताने वाले हैं, जहां जाकर आप एक साथ कई चीज़ें एन्जॉय कर सकती हैं।

कनॉट प्लेस

दिल्ली की सबसे हैपनिंग जगह है कनॉट प्लेस। जहां आकर आप तरह-तरह के स्ट्रीट फूड्स, शॉपिंग, फन और कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज भी एन्जॉय कर सकती हैं। यहां कई सारे बार एंड कैफे हैं, जहां वुमन्स डे पर स्पेशल ऑफर दिए जाते हैं। अगर आप दोस्तों के साथ चिल्ल करने के मूड हैं, तो ये ऑप्शन्स देख सकती हैं। सस्ते से लेकर महंगे हर तरह के ऑप्शन यहां मिल जाएंगे। इसके अलावा जनपथ और पालिका से लेटेस्ट व फैशनेबल कपड़ों की खरीददारी कर सकती हैं। इसके अलावा यहां अलग-अलग राज्यों के एम्पोरियम्स भी हैं, जहां से आप हैंडलूम साड़ियों से लेकर फैब्रिक्स तक की शॉपिंग कर सकती हैं। यहां हनुमान मंदिर, बंगला साहिब, म्यूजियम ऑफ इल्यूशन जाने का प्लान कर सकती हैं।

हौज खास

महिला दिवस पर मौज-मस्ती के लिए आप हौज खास जाने का भी प्लान बना सकती हैं। यहां भी सुबह से लेकर शाम तक अलग ही रौनक नजर आती है। यहां भी कई सारे कैफे हैं, जहां दोस्तों के साथ हंसी-मजाक करते हुए लाइव म्यूजिक को भी एन्जॉय किया जा सकता है। पास में डियर पार्क भी है। जो घूमने और फोटोग्राफी दोनों के लिहाज से काफी अच्छी है। लेटेस्ट फैशन को फॉलो करने वालों के लिए भी यहां शॉपिंग के कई ऑप्शन्स अवेलेबल हैं।

साकेत

महिलाओं के लिए दिल्ली में हैपनिंग प्लेसेज की लिस्ट में साकेत भी काफी अच्छी जगह है। आप दोस्तों के साथ यहां भी आउटिंग का प्लान कर सकती हैं। गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज़ में आप नेचर को एन्जॉय करते हुए अपने सोशल मीडिया के लिए अच्छी-अच्छी फोटोज क्लिक करा सकती हैं।

वहीं इसके पास में चंपा गली भी है, जो अपने लाजवाब कैफे और इंटीरियर के लिए जाना जाता है। यहां जाने की सोच रहे हैं, तो अपनी फेवरेट आउटफिट्स में जाएं, क्योंकि फोटोज़ क्लिक कराने के ढेरों ऑप्शन्स हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article