India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

रेगुलर Gym जाकर भी नहीं घट रहा वजन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

11:57 AM Feb 07, 2024 IST
Advertisement

Workout Tips: पलते होने के लिए रोजाना Gym जाकर में आप लगातार मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी आपका वजन कम नहीं होता है। आप यह अक्सर सोचते होंगे की आप मेहनत तो करते हैं, फिर भी कोई खास फर्क नहीं दिख रहा है। इसका मतलब है कि आप आप गलत टेक्निक यूज कर रहे हैं, आइए विस्तार से जानते हैं वजन न घटने के कारण और समाधान।

Highlights

अच्छी डाइट और एक्रसाइज के बाद भी नहीं घट रहा वजन

Workout Tips: आजकल युवाओं में खुद को Fitt  रखने का फितूर चढ़ा हुआ है और यह कही न कही सही भी है। युवा ही नहीं बल्कि हर किसी को fit रहना चाहिए। अधिकतर युवा फिट और एक्टिव रहने के लिए सुबह-शाम Gym जाते हैं। Gym में लोगों की भीड़ लगी रहती है। यहइस बात का उदाहरण है कि लोग अपने वजन या फिटनेस को लेकर गंभीर हैं और उस पर मेहनत भी कर रहे हैं। लेकिन वजन कम करना आसान नहीं है, इसके लिए न सिर्फ जंक फूड से परहेज करना पड़ता है, बल्कि लाइफस्टाइल और डाइट में भी बदलाव करने पड़ते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि पूरी मेहनत और परहेज करने के बाद भी आपका का वजन नहीं घटता है। जिससे आत्मविश्वास काफी कम हो जाता है। इसके लिए हम आपको बता हैं, इस समस्या का कारण और उपाय।

कम कैलोरी की डाइट लेना

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है, कि workout करते आप कम कैलोरी वाली diet फॉलो करने लगते हैं। जिससे लगातार 6 महीने gym करने के बाद वजन का घटना रूक जाता है। शरीर के लिए जरूरी मात्रा से कम कैलोरी का सेवन करने पर यह दूसरी चीजों से एनर्जी लेना शुरू कर देता है। इसके कारण फैटबर्न का लेवल कम हो जाता है, जिसके कारण वजन का घटना रूक जाता है।

बहुत ज्यादा Cardio करना

Cardio वर्कआउट करने से मोटापा म होता है। यह वजन घटाने का अच्छा तरीका होता है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं, कि बहुत ज्यादा Cardio करने से भी वजन का घटना रूक जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आप अपने मसल मास को खोने लगते हैं। मासपेशियों को आपके शरीर को अपनी क्वालिटी बनाए रखने के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत पड़ती है। इसका मतलब है कि यदि आपकी मांसपेशियों की मात्रा अधिक है, तो आप व्यायाम नहीं करने पर भी अच्छी मात्रा में कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

एक ही वर्कआउट रोज करना

कई लोग रोजाना एक ही workout करते हैं। आपको बता दें रोजना एक ही तरह का workout करने से बहुत कम मात्रा में फैट बर्न होता है और एक समय के बाद वजन घटना भी बंद हो जाता है। उदाहरण के लिए आप रोजाना साइकल चलाते हैं, तो शुरूआत में इसके परिणाम दिखेंगे मगर एक समय के बाद इसका प्रभाव दिखना बंद हो जाएगा।

सही स्पीड बनाएं

Workout करते समय इस बात का ध्यान रखें, जब भी आप excercise  करना शुरू करते हैं, तो धीरे- धीरे excercise  करें। और फिर इसकी रफ्तार बढ़ाएं। शुरूआत में ही तेज एक्सरसाइज करने से आपको नुक्सार हो सकता है। सही तरीके और धीरे-धीरे स्पीड़ बढ़ानी चाहिए और तब जाके हैवी वेट उठाना चाहिए, इससे वजन घटाना आसान हो जाता है।

अच्छी नींद है जरूरी

Gym जाने वालों के लिए यह सही टेक्निक और डाइट के अलावा सबसे महत्वपूर्ण हैं अच्छी नींद लेना। आप अपने स्लीप टाइम को फिक्स करें। ऐसा करने से आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा यह आपकी बॉडी को कंप्लीट रेस्ट देता है। बाकी तमाम बेनिफिट के अलावा ये वजन घटाने में भी मदद करता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article