Yellow Suits Design For Janmashtami 2026: इस बार पूजा में पहनें ये 4 ब्राइट येलो सूट, हर कोई करेगा तारीफ
Yellow Suits Design For Janmashtami 2026: श्री कृष्ण जन्मोत्सव का त्योहार बेहद उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। इस दिन बाल गोपाल के स्वागत के लिए जहाँ घर-आंगन को सजाया जाता है, वहीं लोग पारंपरिक परिधान पहनकर पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण को पीतांबर यानी पीला रंग अत्यंत प्रिय है। ऐसे में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पीले रंग के कपड़े पहनना न सिर्फ शुभ माना जाता है, बल्कि यह आपके फेस्टिव लुक को भी निखार देता है।
यहाँ 4 ब्राइट येलो एथनिक सूट्स के बेस्ट ऑप्शंस दिए गए हैं जिन्हें आप जन्माष्टमी पूजा पर ट्राई कर सकती हैं।
Silk Anarkali suit with Gota-Patti work

अगर आप जन्माष्टमी पर रॉयल और पारंपरिक अंदाज चाहती हैं, तो ब्राइट येलो सिल्क अनारकली सूट बेहतरीन चुनाव है। इसके घेरे और स्लीव्स पर बारीक गोटा-पट्टी या जरी वर्क बहुत ही शाही और खूबसूरत लुक देता है।
Yellow Alia-Cut Suit

आजकल आलिया कट सूट काफी ट्रेंड में हैं। यह स्टाइल न सिर्फ देखने में एलिगेंट लगता है, बल्कि बेहद आरामदायक भी होता है। कामकाजी महिलाएं जन्माष्टमी के दिन इसे ऑफिस पहनकर जाने के लिए भी चुन सकती हैं।
Bright Yellow Chanderi Gota Sharara

पूजा के दौरान हैवी और अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए चंदेरी गोटा शरारा सेट बेस्ट ऑप्शन है। इसका ट्रेडिशनल फ्लेयर और ग्रेस आपको भीड़ से एकदम अलग और खास दिखाता है।
Angrakha-Style Cotton-Silk Suit

अंगरखा सूट का फ्रंट क्रॉस-ओवर पैटर्न आपके लुक में चार चांद लगा देता है। खासकर लंबी हाइट वाली महिलाओं पर यह डिजाइन काफी जचता है। यह स्टाइल सुंदर दिखने के साथ-साथ पहनने में भी बेहद कम्फर्टेबल रहता है।

Join Channel