W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

क्या आप भी रातभर लेते रहते हैं करवटें, रोजाना पिएं कैमोमाइल टी, आएगी चैन की नींद

09:10 AM May 02, 2024 IST | Aastha Paswan
क्या आप भी रातभर लेते रहते हैं करवटें  रोजाना पिएं कैमोमाइल टी  आएगी चैन की नींद

Health Tea: आज के समय खराब लाइफस्टाइल में चेंजेस की वजह से रात को नींद नहीं आता है। वह हमेशा करवट लेते रहते हैं। इसके लिए बाजार में कई तरह की हर्बल टी मिलती हैं जिन्हें सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इन्हीं में कैमोमाइल टी भी शामिल है जो सेहत को कई तरह के फायदे देती है। इस चाय को पीने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है। आइए जानें इससे होने वाले लाजवाब फायदों के बारे में।

Highlights

  • रातभर बदलते रहते हैं करवटें
  • तो पीएं कैमोमाइल टी
  • कैमोमाइल टी सेहत के लिए फायदेमंद

आएगी चैन की नींद

तनाव और देर रात तक मोबाइल चलाने, डेस्कटॉप या लैपटॉप पर काम करने से रातों की नींद गायब हो जाती है। इसके अलावा, सोने से ठीक पहले कैफीन युक्त चीजों के सेवन जैसे चाय और कॉफी पीना, शराब का सेवन, धूम्रपान करने से भी नींद में खलल आती है। इसके लिए रात में सोने से पहले इन चीजों का सेवन बिल्कुल न करें। साथ ही तनाव से दूर रहें। तनाव एक मानसिक विकार है। इससे न केवल रात की नींद गायब हो जाती है

कैमोमाइल टी के फायदे

कैमोमाइल टी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिनसे मन शांत रहता है और नींद भी बेहतर आती है। अपने इन्हीं गुणों की वजह से यह हर्बल टी लोगों में काफी मशहूर है। आइए जानते हैं कैमोमाइल टी पीने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं।

तनाव कम होता है

कैमोमाइल टी में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिनसे तनाव कम होता है और आपका मन शांत होता है। इन्हीं कारणों से रात को नींद भी बेहतर आती है। इसलिए कैमोमाइल टी पीने से सुकून और शांति का एहसास होता है।

नींद में सुधार होता है

कैमोमाइल टी पीने से स्लीप साईकिल में सुधार होता है और अच्छी नींद की प्राप्ति होती है, जो स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल, इस चाय से बॉडी रिलैक्स होती है और आप बेहतर नींद ले पाते हैं।

पाचन में सुधार

कैमोमाइल टी पाचन क्रिया को सुधारता है और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसलिए इसे पीने से ब्लोटिंग जैसी परेशानी से छुटकारा मिलता है।

इम्यूनिटी मजबूत होती है

कैमोमाइल के सेवन से इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

स्वस्थ त्वचा

कैमोमाइल टी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने और त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। ऐसा इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के कारण होता है।

सर्दी-जुकाम से आराम

कैमोमाइल टी पीने से इम्युनिटी मजबूत होती है, जिससे सर्दी-खांसी से बचाव होता है और इनके लक्षणों से राहत दिलवाने में भी मदद मिलती है।

पीरियड पेन में आराम

कैमोमाइल टी का सेवन पीरियड्स के दौरान पेट व पीठ में होने वाले क्रैम्प्स से आराम दिलाने में मददगार होता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×