For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बच्चों में तेजी से फैल रही है त्वचा से जुड़ी ये बीमरी, क्या है इसके लक्षण?

12:09 PM Feb 21, 2024 IST | Aastha Paswan
बच्चों में तेजी से फैल रही है त्वचा से जुड़ी ये बीमरी  क्या है इसके लक्षण

Health: बच्चे आसानी से किसी भी बीमारी का शिकार हो जाते हैं। क्योंकि बच्चे काफी सेंसिटिव होते हैं। आजकल त्वचा से जुड़ी बीमारियां भी तेजी से बढ़ रही है। जिसे खसरे के नाम से जाना जाता है। यह बच्चों में तेजी अपनी पकड़ बना रहा है। मध्यप्रदेश में खसरे की बीमारी से 2 बच्चे की मौत हो गई है वहीं 17 बच्चे इस बीमारी से संक्रमित हो गए हैं। जानें खसरा के शुरुआती लक्षण और कारण क्या है?

Highlights

  • बच्चों में तेजी से बढ़ रही है त्वचा की बीमारी
  • खसरे की चपेट में आ रहे हैं छोटे बच्चे
  • इस प्रकार है खसर के लक्षण

क्या है खसरे की बीमारी

मध्यप्रदेश में इन दिनों खसरे की बीमारी तेजी से फैल रही है। अब तक इस बीमारी से 2 बच्चों की मौत हो गई है। वहीं 17 बच्चे संक्रमित हो गए हैं। मध्यप्रदेश के गांवों के सभी स्कूलों को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। खसरा को रूबेला के नाम से भी जाना जाता है। यह संक्रामक बीमारी है, जो तेजी से फैलती है। खसरे का वायरस नाक-गले में म्यूकस की तरह भर जाता है। जब संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है, तो यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 7-14 दिनों में इसके लक्षण दिखाई देते हैं। इस बीमारी में स्किन पर हल्के रैशेज आ जाते हैं। यह बीमारी छोटे बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है।

खसरा होने पर शरीर में दिखाई देते हैं यह लक्षण

  • इसका पहला सक्षण है कि, इस दौरान 104 डिग्री तक तेज बुखार आता है।
  • इस दौरान तेज खांसी-जुकाम भी होता है।
  • इससे संक्रमित लोगों की आंखों से पानी आने लगता है।
  • इस दैरान बार-बार दस्त की समस्या होने लगती है।
  • गालों के अंदर काफी सारे धब्बे होने लगते हैं।
  • पूरे शरीर में गहरे और लाल दाने निकलने लगते हैं।

कैसे करें बचाव?

  • खसरे से बचने का सबसे बेस्ट तरीका है समय पर इंजेक्शन लगवाना। अगर फिर भी खसरा हो जाए, तो भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। खसरे के लक्षण तुरंत नहीं दिखाई देते हैं। इसलिए साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। खसरा एक संक्रमित बीमारी है।

  • अगर आपको बच्चे का लक्षण देखकर लग रहा है कि जाना चाहिए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और जाएं।
  • अगर गर्भवती महिला के त्वचा पर ऐसे कुछ लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो बिना समय गवाएं तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×