Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

काफी फायदेमंद होता है सेब का Juice, Skin के साथ बालों की भी करें केयर

01:04 PM Apr 09, 2024 IST | Aastha Paswan

Health Tips: डॉक्टर रोज एक सेब खाने की सलाह देते हैं। उनका कहना होता है कि दिन में एक सेब खाने से बीमारियां आपके आस पास भी नहीं भटकेंगी। क्योंकि सेब में आयरन कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, ई, फाइबर, राइबोफ्लेविन जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के जरूरी पोषक तत्वों (Nutrients) में शामिल है।

Highlights

सेब में पाए जाने वाले गुण

फलों का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। कुछ फल ऐसे होते हैं, जो स्किन और बालों के लिए भी काफी लाभदायक माने गए हैं। इन्हीं फलों में से एक है सेब। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत और स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। आज हम आपको इसके फायदे के बारे में बताएंगे।

Advertisement

सेब के जूस के फायदे

सेब का जूस त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना गया। इसमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचता है। सेब के जूस में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसलिए यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा अगर आप रोजाना सेब का जूस पीते हैं, तो यह स्किन को मॉइस्चराइज करता है और उसे नर्म और मुलायम बनाने में मदद करता है।

त्वचा का रंग होगा साफ

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के रूखेपन को काम करते हैं. सेब में Vitamin-C की मात्रा ज्यादा होने से यह त्वचा को चमकदार बनाता है। इन सबके अलावा सेब का जूस त्वचा के रंग को साफ करता है और सारी गंदगी को बाहर करता है। सेब का जूस आप पीने के अलावा इसे चेहरे पर लगा भी सकते हैं। यह एक नेचुरल नुस्खा है, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।

बीमारियां रहेगी दूर

इन सबके अलावा जूस पीने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियां दूर रहती है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी दिक्कत दूर होती है।]

अगर आप मोटापे से परेशान है, तो सेब का जूस पी सकते हैं। इससे वजन घटाने में मदद मिलेगी सेब के जूस में विटामिन A और C होता है, जो त्वचा और बालों को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और एनीमिया से बचाता है।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article