For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सावधान! खाली पेट ब्रेड खाना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, कई बीमारियों को दे सकता है बुलावा

10:54 AM Mar 19, 2024 IST | Aastha Paswan
सावधान  खाली पेट ब्रेड खाना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक  कई बीमारियों को दे सकता है बुलावा

Health Tips: रोजाना खाली पेट ब्रेड खाने से आपका शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ सकता है. इसका हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स आपके ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। ब्रेड में एमाइलोपेक्टिन ए होता है जो शुगर लेवल बढ़ाता है। रोजाना खाने से डायबिटीज, गुर्दे की पथरी और दिल की बीमारी भी हो सकती है।

Highlights

  • खाली पेट ब्रेड खाने से सेहत को नुकसान
  • कई बीमारिया हो सकती हैं
  • सुबह करें हेल्दी ब्रेकफास्ट

खाला पेट न खाएं ब्रेड

आज कल की भागमभाग जिंदगी में अधिकतर लोगों खाने-पीने का एकदम ख्याल नहीं रहता है। सुबह कुछ भी खाकर ऑफिस या स्कूल पहुंचना ही टारगेट रहता है। ऐसे में अधिकतर घरों में फटाफट नाश्ते में ब्रेड का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं खाली पेट ब्रेड खाना कितना ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। खासकर व्हाइट ब्रेड को दूध या चाय के साथ खाने से गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

खाली पेट क्यों नहीं खाना चाहिए ब्रेड?

ब्रेड में फोलेट, फाइबर, आयरन, विटामिन बी होता है. लेकिन खाली पेट ब्रेड काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। व्हाइट ब्रेड, मल्टी ग्रेन्स हो या ब्राउन ब्रेड सभी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। कई डाइटिशियन ब्रेड को ब्रेकफास्ट में शामिल करने के लिए भी कहते हैं इसलिए हम इसे एकदम खराब नहीं बोल सकते हैं।

ब्लड में बढ़ सकता है शुगर का लेवल

खाली पेट ब्रेड खाने से डायबिटीज की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आपको पहले से ही डायबिटीज है तो खाली पेट ब्रेड तो एकदम न खाएं. खासकर व्हाइटड ब्रेड काफी तेजी से पचता है जिसके कारण यह ग्लूकोज में बदल जाता है। यह ब्लड में शुगर के लेवल को बढा देता है। इस ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट्स भी काफी ज्यादा होता है।

बढ़ सकता है वजन

अगर आप खाली पेट ब्रेड खाते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। क्योंकि यह ओवरइटिंग को बढ़ावा देती है। साथ ही इसमें ब्रेड और कार्ब्स काफी ज्यादा होते हैं, जिससे शरीर की कैलोरी बढ़ सकती है। यह शरीर की कैलोरी को बढ़ाने के साथ-साथ वजन भी बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आप अपना वजन कंट्रोल करना चाहते हैं तो ब्रेड भूल से न खाएं।

आंत और कब्ज की बीमारी

खाली पेट ब्रेड खाने से आंत और कब्ज से जुड़ी बीमारी हो सकती है क्योंकि ब्रेड में मैदा काफी ज्यादा मात्रा में होता है। इससे आंत से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। इसे खाने से पेट साफ नहीं होता है, इसलिए अगर कब्ज से बचना है तो ब्रेड न खाएं।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement
Advertisement

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×