Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दूध के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, सेहत पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव

01:52 PM Mar 12, 2024 IST | Aastha Paswan

Health Tips: हमारे शरीर को फिट रखने के लिए दूध काफी अहम भूमिका निभाता है। बता दें दूध शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। लेकिन, कुछ चीजों को दूध के साथ सेवन से बचना चाहिए, वरना गंभीर नुकसान भी हो सकता है। इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं शरीर को घेर सकती हैं।

Highlights

दूध सेहत के लिए जबरदस्त फायदेमंद है। इसे पीने से हड्डियों को मजबूती ही नहीं पूरा शरीर ताकतवर बनता है। कुछ लोग दूध के साथ दूसरी चीजें खाना पसंद करते हैं। इनमें ब्रेड, रोटी या कई चीजें शामिल होती हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें अगर दूध के साथ खा लिया जाए तो सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए ऐसी गलती कभी नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं दूध के साथ कौन-कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए।

Advertisement

खट्टे फल

खट्टे फलों और दूध का कॉम्बिनेशन बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। इसलिए इससे बचना ही बेहतर माना जाता है। दरअसल, खट्टे फलों में एसिड मिलता है, जो दूध से मिलने पर पेट से जुड़ी कई समस्याएं पैदा कर सकता है। इसकी वजह से पेट दर्द, उल्टी या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

टमाटर

अगर आप टमाटर खा रहे हैं तो उससे एक घंटा पहले और बाद में दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि टमाटर भी एसिडिक होता है और दूध के साथ इसका कॉम्बिनेशन सही नहीं माना जाता है। इसलिए इसे खाने से पूरी तरह बचना ही बेहतर होता है।

स्पाइसी फूड्स

तला भुना और चटपटा कुछ भी खा रहे हैं तो दूध के साथ न खाएं। वरना इसकी वजह से इनडाइजेशन की समस्या झेलनी पड़ सकती है। ऐसा करने से एसिड रिफ्लक्स भी बढ़ जाता है, जो हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है।

प्रोटीन रिच फूड्स

दूध में पहले स् ही प्रोटीन भरपूर पाया जाता है। ऐसे में जब भी दूध पिएं तो प्रोटीन रिच चीजों को खाने से बचें। ऐसा करने से डाइजेशन सिस्टम पर काफी ज्यादा दबाव पड़ सकता है, जिससे डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

मछली

दूध के साथ मछली खाना भी अवॉयड करना चाहिएष दूध और मछली के सेवन के बीच कम से कम 2 घंटे का गैप जरूर होना चाहिए। वरना पाचन तंत्र से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसकी वजह से फूड पॉयजनिंग भी हो सकती है।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article