Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

डिनर में न खाएं ये सब्जियां, गैस, पेट दर्द के साथ बढ़ सकती है बेचैनी

10:35 AM May 04, 2024 IST | Aastha Paswan

Health Tips: हमारे शरीर के लिए तीन टाइम काखाना बहुत ही जरूरी होता है। खासकर रात का खाना हमारी सेहत पर काफी असर डालता है। अगर खाना सही नहीं है तो ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती है। इसकी वजह से नींद में भी खलल पड़ सकता है। इसलिए डिनर में कभी भी 8 सब्जियां नहीं खानी चाहिए।

Highlights

चेंज करें डाइट चार्ट

सेहत के लिए रात का खाना काफी जरूरी होता है। दिनभर के काम और थकान के बाद यह शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। इसमें जितना ज्यादा पोषण होगा, शरीर उतना ही स्वस्थ रहता है। इसलिए रात में खाने को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए। ऐसी कई जीचें होती है जो हमें रात के खाने में शामिल नहीं करना चाहिए।

Advertisement

पत्तागोभी

क्रूसिफेरस सब्जी पत्तागोभी काफी पौष्टिक होती है। अगर आप रात में गोभी खाते हैं तो हाई फाइबर और रैफिनोज की वजह से एसिडिटी और ब्लोटिंग हो सकती है। डिनर में गोभी की सब्जी या इससे बना कुछ भी खाने से नींद में खलल भी पड़ सकती है।

फूलगोभी

फूलगोभी बेहद पोषक होता है। इसे खाने से कई तरह के लाभ भी होते हैं लेकिन इसमें सल्फोराफेन नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है, जिसकी वजह से गैस और सूजन की समस्या हो सकती है। हाई फाइबर की वजह से फूलगोभी को पचाना मुश्किल हो सकता है।

शकरकंद

फाइबर और पोषक तत्वों का शकरकंद अच्छा सोर्स है। कुछ लोग इसे खा तो लेते हैं लेकिन पचाना मुश्किल हो सकता है। इसमें स्टार्च पाया जाता है, जिसकी वजह से गैस और ब्लोटिंग की प्रॉब्लम हो सकती है।

मटर

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मटर में हाई फाइबर और फ्रुक्टोज होता है। रात में इसे खाने से ब्लोटिंग हो सकती है। मटर में शुगर अल्कोहल भी पाया जाता है, जिसकी वजह से पाचन में भी दिक्कत हो सकती है।

लहसुन

कई पौष्टिक गुणों से भरपूर लहसुन सेहत के लिए सुपरफूड है। लेकिन रात में इसे खाने से मना किया जाता है, क्योंकि इसकी वजह से ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। प्याज खाने से गैस भी परेशान कर सकती है। यह एसिड रिफ्लक्स कर नींद में समस्याएं उत्पन्न कर सकती है।

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article