Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आप भी दही में मिक्स करते हैं चीनी? आज ही बदल लें ये आदत, बिगड़ न जाए सेहत

11:08 AM Jun 24, 2024 IST | Aastha Paswan

Health Tips: गर्मियों के मौसम में दही का सेवन करने से गर्मी स राहत मिलती है। अधिकतर लोग तो इसकी लस्सी बनाकर पीते हैं। तो कई लोग गही में चीनी डालकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन दही में चीनी मिलाना सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। आइए जानते हैं इनके नुकसान।

Highlights

दही-शक्कर खाने के नुकसान

किसी नई चीज की शुरुआत करने या घर से बाहर जाने पर अक्सर दही-शक्कर से मुंह मिठा कराया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से काम शुभ होता है और यात्रा मंगलमय होती है। दही सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। बहुत से लोग इसमें चीनी मिलाकर खाना पसंद करते हैं। कभी-कभी ऐसा करना तो ठीक होता है लेकिन अगर रोज-रोज दही-चीनी खाते हैं तो इसके कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इससे सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए रोजाना दही-चीनी खाने से बचना चाहिए।

Advertisement

वजन बढ़ने का खतरा

अगर हर दिन दही और शुगर मिलाकर खाया जाए तो शरीर में फैट बढ़ सकता है। दरअसल, चीनी में हाई कैलोरी पाया जाता है, जो वजन को तेजी से बढ़ा सकता है।

डायबिटीज हो सकता है

ज्यादा चीनी खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा रहता है। दही में नेचुरल तौर पर लैक्टोज पाया जाता है जो एक तरह का शुगर है। इस पर ऊपर से चीनी मिलाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ने का खतरा रहता है।

दिल की बीमारियों का जोखिम

बहुत ज्यादा शक्कर खाने से ब्लड में ट्राइग्लिसराइड्स और अन्य हानिकारक फैट्स का लेवल बढ़ सकता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा रहता है, इसलिए दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए ज्यादा चीनी-दही नहीं खाना चाहिए।

दांतों को खतरा

दही में चीनी मिलाकर खाने से दांतों में सड़न हो सकती है। दरअसल, चीनी बैक्टीरिया का प्रमुख स्रोत है, जो एसिड पैदा करता है और दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे कैविटी प्रॉब्लम और दांतों को कई तरह से नुकसान हो सकता है।

बिगड़ सकता है पाचन

चीनी का ज्यादा सेवन पाचन को बिगाड़ सकता है। इसकी वजह से ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है, इसलिए रोज-रोज ज्यादा मात्रा में चीनी नहीं खाना चाहिए।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article