W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

क्या आप भी दिनभर लेते हैं उबासी, आती है नींद, इन Vitamins की हो सकती है कमी

12:10 PM May 06, 2024 IST | Aastha Paswan
क्या आप भी दिनभर लेते हैं उबासी  आती है नींद  इन vitamins की हो सकती है कमी

Health Tips: अच्छी सेहत के लिए नींद हमारे लिए बेहद जरूरी होती है। लेकिन ज्यादा नींद आना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक नींद आने का कारण Vitamins की कमी हो सकता है। आइए जानते हैं कि अधिक नींद आना किस विटामिन की कमी का लक्षण है और इस समस्या को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।

Highlights

  • सेहत के लिए फायदेमंद होती भरपूर नींद
  • कई लोगों को पूरे दिन आती है नींद
  • विटामिन की कमी से आती है अधिक नींद

अधिक सोना सेहत के लिए हानिकारक

भरपूर नींद अच्छी सेहत के लिए अच्छा होता है। यह एक तरह से हमारी बॉडी को चार्ज करता है और फिर से एक्टिव बनाता है। डॉक्टर रोजाना 7-8 घंटे सोने की सलाह देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे ज्यादा सोना खतरनाक हो सकता है। अगर आप अधिक सो रहे हैं, तो यह आपकी हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है। वैसे तो अधिक नींद आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ विटामिंस ऐसे हैं, जिनकी कमी से हमेशा नींद आती रहती है। बता दें इसकी वजह से मेंटल और फिजिकल हेल्थ बिगड़ सकती है। आइए जानते हैं वह कौनसे विटामिन्स हैं।

किस विटामिन की कमी से आती है ज्यादा नींद

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Vitamin D और Vitamin B12 की कमी से ज्यादा नींद आ सकती है। Vitamin D जब शरीर में कम होता है तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, बाल झड़ने लगते हैं। वहीं, Vitamin B12 की कमी (Vitamins B12 Deficiency) से कई तरह की यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। जब इन Vitamin की कमी होती है तो नींद का पैटर्न बिगड़ जाता है और ज्यादा नींद आती है।

Vitamin D

शरीर के लिए Vitamin D काफी फायदेमंद होता है. यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होता है। इसकी कमी से सिर्फ ज्यादा नींद की समस्या ही नहीं बदन दर्द, ब्ल्ड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। खराब खानपान और धूप में कम जाने से Vitamin D  की कमी हो सकती है। आज हर तीसरे शख्स में विटामिन डी की कमी पाई जा रही है।

Vitamin B 12

शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने का काम Vitamin B 12 करते हैं। नर्वस सिस्टम के लिए ये बेहद जरूरी हैं। इसकी कमी से ज्यादा नींद तो आती ही है, खून की कमी, दिमागी कमजोरी, थकान, पेट की समस्याएं और कई दूसरी बीमारियां हो सकती हैं।

कैसे पूरा करें Vitamin की कमी

  • रोज दूध पीने से विटामिन डी और बी 12 की कमी पूरी की जा सकती है। इसके अलावा दही का सेवन भी फायदेमंद होता है।
  • पनीर में भी विटामिन बी12 और विटामिन D मिलता है। इसे डाइट में शामिल कर दोनों विटामिंस की कमी को पूरा किया जा सकता है।
  • विटामिन D और बी 12 की कमी पूरी करना चाहते हैं तो खाने में सोयाबिन को शामिल करें। यह काफी पौष्टिक होता है। इसमें दोनों ही विटामिंस पाए जाते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×